IPL के Final में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमों की लिस्ट, CSK नंबर 1 तो RCB ने भी चौंकाया
IPL के Final में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमों की लिस्ट में CSK नंबर 1 है, जबकि RCB ने भी सभी को चौंका दिया है। आरसीबी की टीम अब तीसरी सबसे सफल टीम फाइनल्स में पहुंचने के मामले में है।

IPL 2026 के क्वालीफायर 1 को जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने फाइनल का टिकट कटा लिया है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स को 92 रनों के अंतर से मात दी और फाइनल में प्रवेश किया। आरसीबी ने पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल का टिकट कटाया है। क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के फाइनल में सबसे ज्यादा बार कौन सी टीम पहुंची है? इसका जवाब आपको मिल जाएगा और साथ में आप ये भी जानेंगे कि कौन सी पांच टीमों ने सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेले हैं। आरसीबी ने केकेआर जैसी टीम को पीछे छोड़ दिया है, जिसके पास तीन टाइटल हैं।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसके पास पांच ट्रॉफी हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीम भी चेन्नई सुपर किंग्स है। अब तक 10 बार चेन्नई ने आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया है। उनमें से पांच बार टीम विजेता रही है और इतनी ही बार टीम फाइनल हारी है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर सबसे पहले पांच खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस है, जिसने कुल 6 बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया है। सिर्फ एक ही बार टीम फाइनल हारी है।
आरसीबी ने आईपीएल के फाइनल में पहुंचने के मामले में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। आरसीबी ने पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल का टिकट कटाया है और कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर को पीछे छोड़ दिया है, जो तीन बार की चैंपियन है और कुल चार बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। आरसीबी ने अब तक 4 फाइनल खेले हैं, जिनमें से एक में ही टीम को जीत मिली है। यह आरसीबी का पांचवां फाइनल होगा। लिस्ट में पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जो अब तक तीन बार फाइनल में पहुंची है और एक बार विजेता रही है।
सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचना
10 बार - चेन्नई सुपर किंग्स (5 जीत)
6 बार - मुंबई इंडियंस (5 जीत)
5 बार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (1 जीत) *
4 बार - कोलकाता नाइट राइडर्स (3 जीत)
3 बार - सनराइजर्स हैदराबाद (1 जीत)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सबसे पहली बार साल 2009 में आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि, टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। इसके बाद 2011 और फिर 2016 में भी टीम फाइनल खेली, लेकिन खिताब से दूर रही। इसके बाद सीधे 2025 में टीम फाइनल में पहुंची और चैंपियन बनी। अब 2026 में भी टीम फाइनल में है। आरसीबी के इतिहास में पहली बार है, जब टीम लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंची है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



