RCB ने 250+ बनाकर वेस्टइंडीज समेत इन टीमों को छोड़ा पीछे, मगर टीम इंडिया के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

RCB ने 250+ बनाकर वेस्टइंडीज समेत कई टीमों को पीछे छोड़ा है। मगर टीम इंडिया के नाम अभी भी 250 से ज्यादा रन सबसे ज्यादा बार बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। एक टीम के तौर पर दूसरा नाम सनराइजर्स हैदराबाद का है।

RCB ने 250+ बनाकर वेस्टइंडीज समेत इन टीमों को छोड़ा पीछे, मगर टीम इंडिया के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 254 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 162 रनों पर ढेर हो गई। आरसीबी ने मैच को बड़े अंतर से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, पहली पारी के दौरान ही एक बड़ी उपलब्धि आरसीबी ने अपने नाम कर ली थी। सबसे ज्यादा बार टी20 मैच में 250 से ज्यादा रन बनाने के मामले में आरसीबी ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीम को पीछे छोड़ दिया था। पंजाब किंग्स को भी आरसीबी ने पीछे छोड़ने का काम किया है।

प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट, जिसमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट भी शामिल की जाती है, उसमें सबसे ज्यादा बार 250 से ज्यादा रन बनाने के मामले में आरसीबी ने कई टीमों को पीछे छोड़ा है। हालांकि, वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी भारतीय टीम के नाम पर दर्ज है। T20 में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर बनाने वाली टीमों में टीम इंडिया नंबर वन है, जिसने 7 बार टी20 मैच में 250 से ज्यादा रन एक पारी में बनाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोई देश नहीं, बल्कि आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 6 बार 250 से ज्यादा रन टी20 मैचों में बनाए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथी बार टी20 क्रिकेट में 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस तरह आरसीबी ने इंग्लैंड की डोमेस्टिक क्रिकेट टीम सरे, वेस्टइंडीज की टीम, जिम्बाब्वे की टीम और पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी टीमों ने 3-3 बार टी20 क्रिकेट में 250 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली वाली टीम आरसीबी ने चौथी बार ये कमाल किया है। आरसीबी ने दो बार तो इसी सीजन 250 या इससे ज्यादा रनों का टोटल आईपीएल में बनाया है।

T20 में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर बनाने वाली टीमें

7 बार - टीम इंडिया

6 बार - सनराइजर्स हैदराबाद

4 बार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु*

3 बार - सरे

3 बार - जिम्बाब्वे

3 बार - वेस्टइंडीज

3 बार - पंजाब किंग्स

आईपीएल के प्लेऑफ्स में पहली बार किसी टीम ने 250 प्लस का टोटल बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इससे पहले आईपीएल के प्लेऑफ्स या नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा टोटल 233 रन था, जो गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2023 में बनाया था। अब आरसीबी ने 254 रन बनाकर जीटी का ही रिकॉर्ड जीटी के ही खिलाफ तोड़ा है। आरसीबी ने इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 250 रन बनाए थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।