कौन है वो एकमात्र गेंदबाज जिसने IPL में वैभव सूर्यवंशी को डाला मेडन ओवर? क्या आप जानते हैं नाम?

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी वैसे तो चौके-छक्के पहली गेंद से लगाने के लिए फेमस हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह एक ओवर में एक भी रन नहीं बना सके थे और अपना विकेट भी उन्होंने गंवा दिया था।

कौन है वो एकमात्र गेंदबाज जिसने IPL में वैभव सूर्यवंशी को डाला मेडन ओवर? क्या आप जानते हैं नाम?

जो बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का जड़ देता है, वह बल्लेबाज एक ओवर बिना रन बनाए निकाल देता है और आउट भी हो जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की, जो तूफानी बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं, लेकिन आईपीएल में एक ओवर मेडन भी खेल चुके हैं। यहां तक कि उसी ओवर की आखिरी गेंद पर अपना विकेट भी गंवा चुके हैं। इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर जानते भी हैं तो गेंदबाज के नाम उनको नहीं पता होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में 2025 के मध्य से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल में सिर्फ एक ही ओवर मेडन खेला है। यह मेडन ओवर इसी साल के सीजन में आया था, जब वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल रहे थे। ये मेडन ओवर वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ मोहसिन खान ने फेंका था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मोहसिन खान ने एलएसजी के लिए उस मैच में चौथा ओवर किया था, जो उनका उस मैच में पहला ओवर था। पहली गेंद से ही उनके सामने वैभव सूर्यवंशी थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी उनके इस ओवर में एक भी रन नहीं ले सके थे। उन्होंने आखिरी गेंद पर कोशिश की, लेकिन वह कैच आउट हो गए। इस तरह मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ मेडन ओवर फेंका, जो असल में विकेट मेडन ओवर रहा, क्योंकि आखिरी गेंद पर वैभव का ही विकेट गिरा था।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रन बना दिए हैं। उनका औसत अब तक इस सीजन 40 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 236.56 का। 38 चौके और 40 छक्के वे अब तक इस सीजन जड़ चुके हैं। इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि उनसे कोई ओवर मेडन कैसे जा सकता है? हालांकि, ऐसा हुआ है। वे ऑरेज कैप की रेस में भी हैं और टॉप 5 में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं।

बाएं हाथ के इस ओपनर ने खौफ बनाया हुआ है। कई दिग्गज गेंदबाज हैं, जिनके खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने चौके या फिर छक्के से शुरुआत की है। इनमें जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकर, भुवनेश्वर कुमार समेत कई तेज गेंदबाज या स्पिनर हैं, जिनके खिलाफ वैभव ने पहली गेंद पर ही बाउंड्री बटोरी है। वे दो शतक आईपीएल में जड़ चुके हैं और दोनों 40 से कम गेंदों में उन्होंने बनाए हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।