मोहम्मद शमी की गेंदबाजी तो ठीक, उनकी समझदारी और नेतृ्त्व क्षमता से प्रभावित हू; ऐसा किसने कहा?
लखनऊ सुपर जाइंट्स के वैश्विक क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा है कि वह आईपीएल के इस सत्र मे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के अलावा समझदारी और नेतृत्व क्षमता से भी प्रभावित हैं ।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के वैश्विक क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा है कि वह आईपीएल के इस सत्र मे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के अलावा समझदारी और नेतृत्व क्षमता से भी प्रभावित हैं ।
वह काफी समझदार हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता भी है
भारतीय टीम से बाहर शमी ने एलएसजी के आक्रमण की अगुवाई करते हुए चार मैचों में चार विकेट लिये हैं लेकिन उनका 'इकॉनॉमी रेट' 6 . 2 रहा है जो शानदार है । मूडी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पूर्व कहा ,'' हम सभी को पता है कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज है। घरेलू सत्र में उसका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वह फिट है और मजबूत भी । हमें पता है कि नयी गेंद से वह क्या कर सकते हैं और पावरप्ले में वह काफी खतरनाक गेंदबाज है ।' उन्होंने आगे कहा ,'' वह हमारे गेंदबाजी आक्रमण का अगुआ है । काफी समझदार है और उसमें नेतृत्व क्षमता भी है ।'' उन्होंने कहा ,'' वह गेंद को शुरू में ही स्विंग करा लेता है और रफ्तार भी उसके पास है। वह 130 से ऊपर से गेंदबाजी कर रहा है जो अच्छी बात है।''
गेंदबाजों के दम पर दो मैच जीती है लखनऊ
बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन खेले गए अपने चार मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम की बल्लेबाजी यूनिट अब भी काफी संघर्ष कर रही है। ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं। यहां तक कि पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले मिचेल मार्श का प्रदर्शन भी काफी औसत रहा है। आयुष बदोनी के बल्ले से भी रन नहीं निकले हैं। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी यूनिट ने शमी के नेतृत्व में इस सीजन काफी प्रभावित किया है। उन्होंने जो दो मुकाबले जीते हैं वह गेंदबाजी के दम पर ही जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में शमी ने पावरप्ले में ही टेस्ट क्रिकेट जैसी गेंदबाजी करते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था, जिसके बाद मामूली से मिले लक्ष्य को ऋषभ पंत आदि की बल्लेबाजी से आसानी से हासिल कर लिया था।
आरसीबी के सामने गेंदबाजों की होगी अग्नि परीक्षा
बुधवार को अब लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला आरसीबी से होगा। आरसीबी के बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस सीजन आरसीबी ने चार मुकाबले खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है। उन्होंने इस दौरान सभी मैचों में 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है। उसके सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं और इस सीजन सर्वाधिक छक्के जड़ने वाली टीम भी बन गई है। ऐसे में इस बल्लेबाजी यूनिट के सामने मोहम्मद शमी और उनके साथी गेंदबाज क्या बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे यह देखने वाली बात होगी।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



