बुमराह के साथ टीम इंडिया में किसे बॉलिंग करनी चाहिए? गांगुली ने खुलकर बताया गेंदबाज का नाम

Apr 08, 2026 05:33 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का भारतीय टीम में वापसी के लिए समर्थन किया है। अनुभवी तेज गेंदबाज शमी ने मार्च 2025 के बाद से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला।

बुमराह के साथ टीम इंडिया में किसे बॉलिंग करनी चाहिए? गांगुली ने खुलकर बताया गेंदबाज का नाम

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने मार्च 2025 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। वह 197 इंटरनेशनल मैचों (64 टेस्ट, 108 वनडे, 25 T20I) में मैदान पर उतर चुके हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शमी का राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए समर्थन किया है। उनका मानना है कि शमी को टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह के साथ दूसरे छोर से बॉलिंग करनी चाहिए। 35 वर्षीय शमी फिलहाल आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाज (एसआरएच) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट चटकाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

'मोहम्मद शमी बेहतरीन गेंदबाज'

बंगाल प्रो टी20 लीग के तीसरे सत्र के लॉन्च के मौके पर गांगुली ने कहा, ''शमी को बुमराह के साथ दूसरे छोर से गेंदबाजी करनी चाहिए। वह इतने ही बेहतरीन गेंदबाज हैं। हम सभी ने पिछली रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी गेंदबाजी देखी थी। चार ओवर में सिर्फ नौ रन दिए और वह भी दो बेहतरीन टी20 खिलाड़ियों ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के खिलाफ। यह सचमुच जबर्दस्त था।'' गांगुली अभी बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) अध्यक्ष हैं। कोलकाता में लॉन्च के मौके पर गांगुली के साथ शमी भी मौजूद थे। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि शमी अपनी फिटनेस के चरम पर नजर आ रहे हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'उम्मीद है कि उनका समय आएगा'

उन्होंने कहा, ''मुझे अब भी यही लगता है कि उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए। उम्मीद है कि उनका समय फिर से आएगा क्योंकि वह सचमुच बहुत बेहतरीन गेंदबाज हैं। जब गेंद एकदम सीधी सीम के साथ हाथ से निकलती है तो उसे देखना अपने आप में एक शानदार नजारा होता है।'' गांगुली ने कहा, ''वह पूरी तरह फिट और चुस्त-दुरुस्त नजर आ रहे हैं। महीनों तक लगातार गेंदबाजी करने से आप स्वाभाविक रूप से अपनी फिटनेस के चरम पर पहुंच जाते हैं। कोई भी ट्रेनिंग इसकी बराबरी नहीं कर सकती। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उन्हें एक बार फिर भारत की जर्सी में खेलते हुए देखना चाहूंगा।''

गुरुवार को एक्शन में दिखेंगे शमी

शमी गुरुवार को एक्शन में दिखेंगे। एलएसजी और कोलकाता नाइट राइडर्स की 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ंत होगी। केकेआर ने अभी तक तीन मैचों में जीत हासिल नहीं की है। उसका पिछले मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। केकेआर के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा क्योंकि उसका सामना शमी जैसे तेज गेंदबाज से होगा जिन्होंने एसआरएच के खिलाफ लगातार ओवरों में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को आउट किया था। घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलने वाले शमी यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वह सीधी सीम गेंदबाजी और गेंद की स्विंग कराने में माहिर हैं। वह ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।