मोहम्मद कैफ ने पकड़ी वैभव सूर्यवंशी की वो कमी, जिसकी वजह से उनका इंडिया डेब्यू हो सकता है डिले
मोहम्मद कैफ ने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की वो कमी पकड़ी है, जिसकी वजह से उनका भारत के लिए डेब्यू करना डिले हो सकता है। कैफ ने कहा है कि सूर्यवंशी ने अभी तक एक भी कैच नहीं पकड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर हर कोई यही दलील दे रहा है कि उनकी एंट्री अब टीम इंडिया में हो जानी चाहिए। वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच रहे हैं। बड़े-बड़े छक्के लगाने में वे माहिर हैं। किसी भी गेंदबाज का वह ऑरा नहीं देखते, बल्कि गेंद को देखकर शॉट लगाने में विश्वास रखते हैं। हालांकि, एक ऐसी चीज पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने पकड़ी है, जो वैभव सूर्यवंशी का इंडिया डेब्यू डिले कर सकती है। कैफ ने कहा है कि भारत के लिए खेलते हुए उसे शार्प रहना होगा।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार बल्ले से सफलता हासिल कर रहे हैं, लेकिन एक चीज है, जिस पर अभी तक ज्यादा लोगों ने ध्यान नहीं दिया है। वह है वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग। इसी को लेकर कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, "इस IPL में फील्डिंग का खराब स्तर देखना दर्दनाक है। आज यशराज पुंजा ने केएल राहुल का कैच छोड़ा, जब वह खाता नहीं खोल थे। वैभव सूर्यवंशी ने भी मिसफील्डिंग की। इस युवा लड़के ने इस सीजन में कोई कैच नहीं लिया है। इंडिया के लिए खेलते हुए उसे फील्ड पर और तेज होना होगा। कोच की ड्यूटी है कि वे युवाओं को फील्डिंग स्किल्स सिखाएं। लड़कों को अपनी तरफ से फील्डिंग का मजा लेना चाहिए और उस पर गर्व करना चाहिए।"
वाकई में यह हैरान करने वाली बात है कि वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल में 19 मैच खेले हैं और एक या दो मैच को छोड़कर उन सभी मैचों में वैभव ने फील्डिंग की है, लेकिन एक भी कैच नहीं पकड़ा है। यह सोचने वाली बात है। कई बार उनसे कैच छूटे हैं और कई मौकों पर वह उस स्तर की फील्डिंग नहीं कर पाए हैं। आज के समय में फील्डिंग बहुत ज्यादा मायने रखती है। एक रन आउट या एक कैच मैच में बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देता है, जिसके कई उदाहरण हम देख चुके हैं।
हालांकि, बल्ले से वैभव सूर्यवंशी एक अलग जोन में नजर आते हैं। वे अब तक 12 मैच आईपीएल 2026 में खेल चुके हैं और इनमें से 486 रन वे बना चुके हैं। 40.50 का उनका औसत इस सीजन रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 234.78 का है। 43 चौके और 43 ही छक्के उनके बल्ले से आए हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज वैभव ही हैं, जबकि 400 से ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट भी इसी बल्लेबाज का है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



