मिचेल मार्श ने लखनऊ के लिए ठोका सबसे तेज शतक, IPL 2026 में ऐसा करने वाले 10वें बैटर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाया। वह जारी सीजन में सेंचुरी लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बने।

LSG Mitchell Marsh

लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में शतक जड़ दिया है। मार्श ने 49 गेंद में शतक पूरा किया। टी20 क्रिकेट में पांचवीं बार और आईपीएल में दूसरी बार मिचेल मार्श ने शतक मारा है। मार्श अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगा चुके हैं। इस पारी के साथ मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम को मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई।

लखनऊ के लिए सबसे तेज शतक

विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने लखनऊ के लिए 2025 में 54 गेंद में शतक पूरा किया था। पंत ने भी बेंगलुरु के खिलाफ ही शतक लगाया था। पंत का ये आखिरी शतक है, इसके बाद से वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मिचेल मार्श ने 49 गेंद में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतक पूरा किया और लखनऊ के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। राहुल ने 60 गेंदों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ के लिए शतक जड़ा था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले 10वें बैटर

मिचेल मार्श आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। वह जारी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। मार्श से पहले संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन, रयान रिकल्टन, कूपर कॉनली, तिलक वर्मा और क्विटंन डिकॉक ने शतक मारा है। चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2026 में दो शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। जारी सीजन में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद में 100 रन पूरे किए थे।

मिचेल मार्श आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन जारी सीजन में मार्श उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। मार्श ने 10 मैचों में 360 से ज्यादा रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स का जारी सीजन में प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम ने इस मैच से पहले 9 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ दो में जीत हासिल कर सकी है। टीम ने सात मुकाबले गंवाए हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।