LSG vs PBKS: मिचेल मार्श हुए बाहर, मगर पंजाब किंग्स के लिए अपना ही खिलाड़ी है सबसे बड़ा खतरा
LSG vs PBKS मैच में मिचेल मार्श नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह नेशनल ड्यूटी पर चले गए हैं। यह पंजाब किंग्स के लिए गुड न्यूज है, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए अपना ही खिलाड़ी सबसे बड़ा खतरा है, जो कि जोश इंग्लिस हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम आज अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल 2026 का आखिरी मैच खेलने उतरेगी। लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई है। ऐसे में यह मैच उसके लिए कम, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए ज्यादा मायने रखता है। इसके पीछे का कारण यह है कि अगर पंजाब किंग्स को जीत मिली तो टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन हारने पर कहानी खत्म हो जाएगी। ऐसे में पंजाब की टीम इस मैच को जीतना चाहेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को मैच से पहले एक खुशखबरी भी मिली है।
दरअसल, पंजाब किंग्स के लिए खुशखबरी ये है कि लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने आखिरी मैच में अपने टॉप स्कोरर का साथ नहीं मिलेगा। 13 मैचों में 563 रन बनाने वाले मिचेल मार्श आखिरी मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि वह नेशनल ड्यूटी पर चले गए हैं। पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज इसी महीने के आखिर में खेलनी है। उस सीरीज के लिए मिचेल मार्श पाकिस्तान पहुंच गए हैं। इस तरह वह आईपीएल 2026 में एलएसजी के आखिरी मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे।
एलएसजी को निश्चित तौर पर मिचेल मार्श की कमी खलेगी और पंजाब किंग्स भी इसे अपनी एक खुशखबरी के रूप में देखेगी, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि पंजाब किंग्स को अपने ही एक पूर्व खिलाड़ी से बचकर रहना होगा। ये कोई और नहीं, बल्कि जोश इंग्लिस हैं, जो पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे, लेकिन इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। वे 4 मैचों में 194 रन बना चुके हैं। कई खिलाड़ी तो 9-9 पारियों में भी इतने रन नहीं बना सके हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए जोश इंग्लिस बड़ा खतरा होंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस पंजाब किंग्स मैच आज यानी शनिवार 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ के लिए अपना होम ग्राउंड इस सीजन रास नहीं आया है। ऐसे में कम से कम आखिरी मैच में वह एक यादगार विदाई अपने फैंस को देना पसंद करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ्स के रास्ते बंद हो जाएंगे। ये वही टीम है, जो आईपीएल 2026 के पहले हाफ में अजेय थी, लेकिन इसके बाद लगातार 6 मैच टीम हार चुकी है। सातवां मैच हारी तो इस सीजन से एलिमिनेट हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



