6,6,6,6,0,4, मिचेल मार्श की तूफानी पारी, CSK के अंशुल कंबोज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड; देखिए वीडियो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मिचेल मार्श ने अंशुल कंबोज के एक ओवर में लगातार गेंदों पर चार छक्के जड़े। इस ओवर में मार्श ने कुल 28 रन बटोरे। मार्श ने 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

Mitchell Marsh

लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के ओवर में लगातार गेंदों पर चार छक्के जड़े। एक समय ऐसा लग रहा था कि मार्श ओवर की सभी गेंदों पर छक्के जड़े देंगे। हालांकि अंशुल ने ऐसा नहीं होना दिया और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बनने दिया। इस ओवर में मार्श ने कुल 28 रन बटोरे।

अंशुल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अपने दूसरे ओवर में 28 रन लुटाए। इसके साथ ही वह आईपीएल में पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाज द्वारा एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले मुकेश चौधरी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2024 में 27 रन लुटाए थे। वहीं दूसरी तरफ मिचेल मार्श लखनऊ के लिए आईपीएल में एक ओवर में 28 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। निकोलस पूरन ने ट्रिस्टन स्टब्स के खिलाफ पिछले साल इतने ही रन बनाए थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पांच विकेट पर 187 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद को एक एक विकेट मिला। सीएसके के लिए कार्तिक ने 42 गेंद की पारी के दौरान छह चौके और पांच छक्के लगाए। टीम के लिए शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन का योगदान दिया।

मार्श ने बनाए सबसे ज्यादा रन

मिचेल मार्श आईपीएल 2026 में अच्छी लय में है। मार्श ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 12 मैचों में 450 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह जारी सीजन में शतक भी लगा चुके हैं। मार्श इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

लखनऊ का सफर खत्म

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 सीजन अच्छा नहीं रहा। टीम कागज पर काफी मजबूत है लेकिन जारी सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। टीम ने 11 मैच खेलते हुए तीन जीते हैं और आठ मुकाबले गंवाए हैं। लखनऊ 10 टीमों के टूर्नामेंट में पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।