MI vs SRH Highlights: हाईस्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने मारी बाजी, मुंबई ने गंवाया छठा मुकाबला

MI vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को हाईस्कोरिंग मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी। हैदराबाद की ये लगातार पांचवीं जीत है, जबकि मुंबई ने छठा मुकाबला गंवाया।

MI vs SRH Highlights: हाईस्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने मारी बाजी, मुंबई ने गंवाया छठा मुकाबला

MI vs SRH LIVE Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

SRH Score: 249/4 (18.4)

MI Score: 243/5 (20)

MI vs SRH LIVE Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में 6 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। मुंबई के लिए रिकल्टन ने शतक लगाया। 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी हुई। हेड और क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 249 रन बनाए। हैदराबाद की जारी सीजन में पांचवीं जीत है, जबकि मुंबई को छठे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रयान रिकल्टन की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद ने दमदार शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस ने पावरप्ले में 6 ओवर में 92 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 24 गेंद में 45 और ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए। गजनफर ने दोनों को आउट किया। हार्दिक ने ट्रेविस हेड को आउट किया। हेड 30 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभाला। नितीश ने 17 गेंद में 21 रन बनाए। सलिल अरोरा ने 10 गेंद में 30 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंद में 65 रन बनाए। मुंबई की ओर से गजनफर ने दो, हार्दिक और बोल्ट ने 1-1 विकेट लिया।

वानखेड़े स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने नाबाद 123 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की नई सलामी जोड़ी आज पारी की शुरुआत करने उतरी। मुंबई ने विल जैक्स और रयान रिकल्टन को पारी की शुरुआत के लिए भेजा है। विल जैक्स और रयान रिकल्टन ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई। विल जैक्स 22 गेंद में 46 रन बनाकर नितीश का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव 5 गेंद में 5 रन ही बना सके। नमन धीर 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए।

इसी दौरान रायन रिकलटन ने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जो मुम्बई इंडियंस की ओर बनाया गया सबसे तेज शतक है। 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर साकिब हुसैन ने हार्दिक का शिकार कर लिया। हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (31) रन बनाये। आखिरी ओवर में तिलक वर्मा (सात) हिंगे का शिकार बने। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रायन रिकलटन ने 55 गेंदों 10 चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए नाबाद 123 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने दो विकेट लिये। इशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कलाई की चोट के कारण क्विटंन डिकॉक मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं। रेयान रिकेल्टन और रोबिन मिंज को एकादश में शामिल किया गया है। हार्दिक ने बताया कि चोटिल अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अब भी एकादश में वापसी के लिए कुछ और मैच लगेंगे।सनराजर्स ने शिवांग की जगह हर्ष दुबे को एकादश में जगह दी है।

मुंबई-हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। 244 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद ने 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

Share

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 17वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। नितीश रेड्डी 17 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।

Share

MI vs SRH LIVE Score: हेनरिक क्लासेन ने लगाई फिफ्टी

MI vs SRH LIVE Score: स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद में अर्धशतक लगाया है। वह अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं।

Share

MI vs SRH LIVE Score: हैदराबाद ने 13 ओवर में बनाए 176 रन

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 ओवर में तीन विकेट खोकर 176 रन बनाए हैं। क्लासेन 31 और रेड्डी 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI vs SRH LIVE Score: हार्दिक ने हेड को भेजा पवेलियन

MI vs SRH LIVE Score: हार्दिक पांड्या ने ट्रेविस हेड को आउट करके सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका दिया है। हेड 30 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए।

Share

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने नौवें ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। अभिषेक के बाद ईशान किशन भी पवेलियन लौट गए हैं। किशन खाता भी नहीं खोल सके।

Share

MI vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 24 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। गजनफर ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई।

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस को पहले विकेट की तलाश

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 8 ओवर के अंदर 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और लगभग सभी महंगे साबित हुए हैं। हैदराबाद ने 8 ओवर में 126 रन बनाए हैं।

Share

MI vs SRH LIVE Score: ट्रेविस हेड ने लगाई फिफ्टी

MI vs SRH LIVE Score: हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 20 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। हेड अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के लगा चुके हैं।

Share

MI vs SRH LIVE Score: हैदराबाद ने पावरप्ले में बनाए 92 रन

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 92 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 17 गेंद में 36 और ट्रेविस हेड 19 गेंद में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI vs SRH LIVE Score: हैदराबाद ने पूरे किए 50 रन

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 62 रन बना लिए हैं। अभिषेक 24 और ट्रेविस हेड 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI vs SRH LIVE Score: अभिषेक-हेड ने की पारी की शुरुआत

MI vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने हैदराबाद की पारी की शुरुआत की है। ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में हैदराबाद ने 11 रन बनाए।

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में बनाए 243 रन

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए हैं। रयान रिकल्टन 55 गेंद में 123 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई की आधी टीम पवेलियन

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया है। तिलक वर्मा 5 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए।

Share

MI vs SRH LIVE Score: कप्तान हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

MI vs SRH LIVE Score: कप्तान हार्दिक पांड्या 15 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक ने दो चौके और दो छक्के लगाए।

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में बनाए 221 रन

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर 221 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या और रिकल्टन के बीच चौथे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।

Share

MI vs SRH LIVE Score: रयान रिकल्टन ने जड़ा शतक

MI vs SRH LIVE Score: रयान रिकल्टन ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया है। वह मुंबई के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रिकल्टन ने 44 गेंद में 100 रन पूरे किए।

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 14वें ओवर में तीसरा विकेट गंवा दिया है। नमन धीर 17 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रफुल्ल ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Share

MI vs SRH LIVE Score: नमन और रिकल्टन के बीच अच्छी साझेदारी

MI vs SRH LIVE Score: नमन धीर और रयान रिकल्टन के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। रयान शतक के करीब पहुंच रहे हैं।

Share

MI vs SRH LIVE Score: सूर्यकुमार यादव सस्ते में लौटे पवेलियन

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। सूर्यकुमार 5 गेंद में 5 रन ही बना सके। इशान मलिंगा ने उन्हें आउट किया।

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस को आठवें ओवर में पहला झटका लगा है। नितीश कुमार रेड्डी ने विल जैक्स को पवेलियन भेजा। विल ने 22 गेंद में 46 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई।

Share

MI vs SRH LIVE Score: पावरप्ले में मुंबई का रहा जलवा

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 78 रन बना लिए हैं। विल जैक्स 38 और रयान 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस की दमदार शुरुआत

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस रयान रिकल्टन और विल जैक्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस की नई ओपनिंग जोड़ी मैदान पर

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स और रयान रिकल्टन को पारी की शुरुआत के लिए भेजा है। पैट कमिंस ने पारी का पहला ओवर डाला। इस ओवर में मुंबई ने 6 रन बनाए।

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस और हैदराबाद ने किए बदलाव

MI vs SRH LIVE Score: कलाई की चोट के कारण क्विटंन डिकॉक मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं। रेयान रिकेल्टन और रोबिन मिंज को एकादश में शामिल किया गया है। हार्दिक ने बताया कि चोटिल अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अब भी एकादश में वापसी के लिए कुछ और मैच लगेंगे।सनराजर्स ने शिवांग की जगह हर्ष दुबे को एकादश में जगह दी है।

Share

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वानखेड़े में हैदराबाद की टीम पहले बॉलिंग करेंगी।

Share

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद जीत के रथ पर सवार

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत की थी। टीम ने अपने शुरुआती कुछ मुकाबले गंवाए थे लेकिन पिछले चार मैचों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने चारों मुकाबले जीते हैं। हैदराबाद की टीम ने आठ मैच खेलते हुए पांच मैच जीते हैं।

Share

MI vs SRH LIVE Score: 7 दिन बाद मैदान पर उतरेगी मुंबई इंडियंस की टीम

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला, जहां उसे 103 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई की टीम इस हार से उबरना चाहेगी और उसके पास आज बड़ा मौका है, क्योंकि टीम को एक सप्ताह का ब्रेक मिला है और हैदराबाद के खिलाफ टीम इसका फायदान उठाना चाहेगी।

Share

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

MI vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्ज़ी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस की टीम

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा.

Share

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

MI vs SRH LIVE Score: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मुंबई की टीम करीब एक सप्ताह के बाद मैदान पर उतरेगी। मुंबई ने अब तक दो, जबकि हैदराबाद ने पांच मुकाबले जीते हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)MI vs SRH Highlights: हाईस्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने मारी बाजी, मुंबई ने गंवाया छठा मुकाबला