MI vs RCB Pitch Report: मुंबई में भिड़ेंगे रोहित और विराट, पिच का कैसा रहेगा मिजाज? जानिए

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

MI vs RCB Pitch Report: मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले जान लीजिए कि पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

MI vs RCB Pitch Report: मुंबई में भिड़ेंगे रोहित और विराट, पिच का कैसा रहेगा मिजाज? जानिए

MI vs RCB Pitch Report: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 19वां लीग मैच खेला जाना है। इस मुकाबले में दो धाकड़ टीमों के बीच टक्कर है। एक तरफ रोहित शर्मा होंगे, तो दूसरी तरफ विराट कोहली। एक तरफ जसप्रीत बुमराह होंगे तो दूसरी तरफ जोश हेजलवुड। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। आप इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि पिच रिपोर्ट क्या कहती है? गेंदबाजों को मदद मिलेगा या बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 124 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 57 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 67 मुकाबले रन चेज करते हुए टीमों ने जीते हैं। टॉस जीतने वाली टीमों ने 65 और हारने वाली टीमों ने 59 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। देखा जाए तो यहां रन चेज में फायदा मिलता है और टॉस जीतकर फिर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

इस स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 171 है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इम्पैक्ट प्लेयर के साथ इसमें 20 रन और जोड़ सकते हैं। एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबला यहां देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी तक 235 से ज्यादा का स्कोर इस मैदान पर नहीं बना है, लेकिन दोनों टीमों की बैटिंग लाइनअप को देखें तो 250 भी बन सकते हैं, लेकिन दोनों के पास अच्छी गेंदबाजी यूनिट भी हैं। इसलिए 210 से 220 के आसपास का स्कोर अच्छा होगा।

8.60 रन प्रति ओवर के औसत से यहां गेंदबाजों की पिटाई होती है। विकेट के लिए करीब 27 रनों का इंतजार करना पड़ा है। 67 रनों पर भी टीम यहां ऑल आउट हो चुकी है। शतक भी यहां लगे हैं और 5 विकेट बॉल भी कई क्रिकेटरों को मिल चुके हैं। लाल मिट्टी की पिच यहां ज्यादा यूज होती है, जिस पर गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन बल्लेबाज भी छोटे मैदान पर खूब रन बनाते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।