MI vs KKR: आज वानखेड़े में किसका पलड़ा रहेगा भारी? IPL का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड हिला देगा दिमाग!
MI vs KKR Head-To-Head Record: आज आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टक्कर होगी। दोनों टीम इंडियन प्रीमियर लीग में 36वीं बार आमने-सामने होंगी।

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। एमआई 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी लेकिन पिछले कुछ सालों से ट्रॉफी हाथ नहीं आई। मुंबई 2025 में क्वालिफायर-2 तक पहुंची थी। एमआई की बागडोर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास है। वहीं, तीन बार खिताब जीतने वाली केकेआर पिछले सीजन में अंक तालिका में छठे नंबर पर रही थी। केकेआर की कमान अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के हाथों में हैं। दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड आपा दिमाग हिला देगा!
MI vs KKR में किसका पलड़ा भारी रहेगा?
मुंबई और केकेआर का आईपीएल में अब तक 35 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान मुंबई का पलड़ा भारी रहा। एमआई ने 24 मैचों में जीत हासिल की जबकि केकेआर ने सिर्फ 11 मुकाबलों में बाजी मारी। हार्दिक ब्रिगेड ने पिछले सीजन में कोलकाता को वानखेड़े में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। एमआई ने 117 रनों का टारगेट महज 12.5 ओवर में चेज कर दिया था। हालांकि, एमआई अच्छे रिकॉर्ड के बावजूद केकेआर को हलके में लेने की गलती नहीं करेगी। केकेआर ने आईपीएल 2024 में दो बार मुंबई को धूल चटाई थी। केकेआर ने तब वानखेड़े में एमआई को 24 रन और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 18 रनों से हराया था। कोलकाता में आयोजित मैच बारिश से प्रभावित रहा था।
MI vs KKR मैचों में सबसे ज्यादा रन-विकेट
मुंबई बनाम कोलकाता मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने कोलकाता के खिलाफ 40.29 के औसत और 127.74 के स्ट्राइक रेट से 967 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 109 है। रोहित के बाद लिस्ट में एमआई के सूर्यकुमार यादव (617 रन) हैं। वहीं, दोनों टीमों के बीच मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सुनील नरेन शीर्ष पर हैं। केकेआर का हिस्सा स्पिनर नरेन ने अभी तक एमआई के सामने 26 विकेट चटकाए हैं। मुंबई इंडियंस के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने कोलाकात के विरुद्ध 25 शिकार किए हैं। वह पांच विकेट हॉल भी ले चुके हैं।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर।
कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



