MI vs CSK Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में होगी मुंबई और चेन्नई की टक्कर, जानिए कैसा होगा पिच का मिजाज?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

MI vs CSK Pitch Report: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच खेला जाएगा। मुंबई में अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं। तीनों मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। 

Wankhede Stadium Mumbai Hardik Pandya

MI vs CSK Pitch Report: मुंबई इंडियंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज यानी गुरुवार 23 अप्रैल को खेला जाएगा। वैसे तो मुंबई वर्सेस चेन्नई मैच हमेशा ही खास होता है। अगर मुकाबला मुंबई में खेला जाता है तो यह और भी खास होता है, क्योंकि यहां खूब रन बनते हैं। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि एक और हाई स्कोरिंग मैच आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के बीच आयोजित हो। आप इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है। वैसे बारिश का कोई अनुमान नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 126 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 58 मुकाबले यानी 46 फीसदी से ज्यादा मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि रन चेज में यहां 68 मैचों में जीत मिली है। 54 फीसदी के करीब मैच रन चेज करते हुए यहां टीमों ने जीते हैं। वहीं, टॉस जीतने वाली टीमों ने 66 मुकाबले जीते हैं और हारने वाली टीमों ने 60 मुकाबले जीते हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 171 से ज्यादा का है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां खूब रन बनते हैं। इसके अलावा यहां मैच के हाई स्कोरिंग होने के कारण ये भी है कि मैदान छोटा है और बाउंड्री की दूरी भी कम होती है। पिच भी ज्यादातर यहां सपाट होती हैं। ऐसे में रन बनने की संभावना ज्यादा होती है। 8.64 रन प्रति ओवर के हिसाब से गेंदबाज यहां रन लुटाते हैं, जबकि 27.58 रन का औसत यहां विकेट गिरने का है। 240 रन इसी सीजन यहां सबसे ज्यादा बने हैं, जबकि 67 रन पर भी टीम ऑलआउट एक सीजन में हो चुकी है।

आईपीएल 2026 की बात करें तो यहां 3 मुकाबले खेले गए हैं। इस सीजन के आईपीएल के तीनों मैचों में यहां खूब रन बने हैं। एक मैच में 220, एक मैच में 240 और एक मैच में 195 रन पहली पारी में बने हैं। दो मैचों में यहां रन चेज हुए हैं, जबकि 240 वाले मैच में 222 रन तक मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहुंची थी। मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का कारण ये है अपने होम ग्राउंड पर एमआई दो मैच हार चुकी है। एक मैच में रन चेज में और एक मैच में टोटल को डिफेंड करने में टीम हारी है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।