4 टीमें, 14 ट्रॉफी; मगर IPL 2026 में है टूर्नामेंट के धुरंधरों की हालत बहुत ज्यादा खराब

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL के इतिहास की सबसे सफल टीमों में गिने जाने वाली चार टीमों की हालत IPL 2026 में खराब है। चार टीमों के पास 14 ट्रॉफी हैं, लेकिन चारों टीमें पॉइंट्स टेबल में बॉटम 4 में शामिल हैं। इनमें 5-5 बार की चैंपियन टीमें भी हैं।

4 टीमें, 14 ट्रॉफी; मगर IPL 2026 में है टूर्नामेंट के धुरंधरों की हालत बहुत ज्यादा खराब

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास में जिन टीमों को धुरंधर कहा जाता है, उन्हीं टीमों की हालत आईपीएल 2026 सीजन में बहुत ज्यादा खराब है। आईपीएल के 19वें सीजन में सभी टीमों ने 4-4 मैच खेल लिए हैं और इन 4-4 मैचों के बाद 14 ट्रॉफी जीत चुकीं 4 टीमों की हालत बहुत ही ज्यादा पतली है। 5-5 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की आईपीएल विजेता सनराइजर्स हैदराबाद इस समय आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में बॉटम 4 में लगी हुई हैं।

3 बार की आईपीएल चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानी 10वें पायदान पर है, जो 4 में से 3 मैच हारी है और एक मैच बारिश में धुला था, जिसके लिए उन्हें एक पॉइंट मिला। पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स है, जो 4 मैचों में से लगातार तीन मैच हारने के बाद चौथा मैच जीती है। बॉटम थर्ड पर मुंबई इंडियंस है, जो 5 खिताब अपने पास रखे हुए है। एमआई भी इस सीजन 4 में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद जो एक आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है, वह सातवें स्थान पर विराजमान है। एसआरएस ने भी 4 में से एक मैच जीता है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा आईपीएल 2026 में अब तक सभी टीमो ने कम से कम 2 मैच जरूर जीते हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि इन टीमों के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचना बहुत कठिन होने वाला है। इसके पीछे का कारण ये है कि इन टीमों के आपस में भी मुकाबले बचे हैं, जिससे एक या दो टीमों का गणित बिगड़ेगा, जबकि 10 मैच और खेलने हैं। उन मैचों में इन चार टीमों को फूंक-फूंककर कदम रखना पड़ेगा। पिछले सीजन की बात करें तो इनमें से सिर्फ मुंबई इंडियंस ने ही प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई किया था।

अगला ही मैच खड़ी कर देगा परेशानी

14 अप्रैल 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करनी है। इस मैच को जीतने वाली टीम थोड़ा सा रेस में आगे हो जाएगी, लेकिन हारने वाली टीम के लिए मुश्किल हो जाएगी, क्योंकि सीएसके के खाते में 2 पॉइंट हैं और केकेआर के खाते में सिर्फ एक पॉइंट है। हारने पर पांच मैचों के बाद सीएसके के खाते में 2 पॉइंट होंगे या केकेआर के खाते में एक पॉइंट होगा तो फिर प्लेऑफ्स की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।