IPL में सबसे बड़ी हार झेलने पर हार्दिक पांड्या ने बोला चुभता हुआ सच, ये 3 विकेट गंवाना भारी पड़ा

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 103 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।   यह मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। जानिए, मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

IPL में सबसे बड़ी हार झेलने पर हार्दिक पांड्या ने बोला चुभता हुआ सच, ये 3 विकेट गंवाना भारी पड़ा

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 103 रनों से शर्मनाक शिकस्त मिली। सीएसके ने वानखेड़े स्टेडियम में 207/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद एमआई को 104 रनों पर ऑलआउट कर दिया। यह पांच बार की चैंपियन मुंबई की आईपीएल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। वहीं, सीएसके ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सीएसके की जीत में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन और स्पिनर अकील हुसैन ने अहम भूमिका निभाई। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए सैमसन ने 54 गेंदों में 10 चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। अकील ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने एक मेडन ओवर किया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवार (0), क्विंटन डिकॉक (7) और नमन धीर (0) महज 11 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

CSK के सामने ये था राह का रोड़ा

मुंबई पावरप्ले में मिले झटकों से उबर ही नहीं पाई। सूर्यकुमार यादव (20 गेंदों में 36) और तिलक वर्मा (20 गेंदों में 37) ने चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर संघर्ष किया लेकिन सीएसके हावी रही। सूर्या और तिलक के अलावा एमआई को कोई बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंचा। मुंबई ने आखिरी छह विकेट केवल 20 रन जोड़कर गंवाए। कप्तान हार्दिक ने चुभता हुआ सच बोला है। उन्होंने कहा कि सीएसके के सामने चेज में सबसे बड़ा रोड़ा हमारे पावरप्ले में तीन विकेट गिरना था। हार्दिक ने चेन्नई के हाथों करारी हार के बाद कहा, ''पावरप्ले में शुरुआती विकेट गंवाना भारी पड़ा। इसी वजह से टारगेज का पीछा करना काफी मुश्किल हो गया। हम उस दबाव से बाहर निकल ही नहीं सके।'' कप्तान ने कहा, ''हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'इसी पिच पर CSK ने भी बैटिंग की'

पिच के बारे में पूछने पर हार्दिक ने कहा, ''इसी पिच पर उन्होंने भी बल्लेबाजी की थी। संजू सैमसन ने जबर्दस्त पारी खेली। उनके साथ और बल्लेबाज आते रहे और उपयोगी पारी खेलते रहे।'' उन्होंने कहा, ''लक्ष्य का पीछा करने लिए लय होनी जरूरी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब बात होगी कि हम क्या बदलाव कर सकते हैं। हमारे पास सोचने के लिए कुछ दिन हैं और हमें देखना होगा कि हम क्या सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं।'' मुंबई को हराने के बाद सीएसके अंक तालिका में तीन स्थान चढ़कर पांचवें पर चली गई है। सीएसके ने सात मैचों में से तीन जीते हैं। मुंबई ने सात मैचों में पांचवीं हार का मुंह देखा। हार्दिक ब्रिगेज चार अंक के साथ तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गई है। मुंबई को अगला मैच 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरच) के विरुद्ध खेलना है। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।