IPL 2026 के लिए KKR में होने वाली है 'मलिंगा' की एंट्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दे दी है NOC

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 के लिए KKR में 'मलिंगा' की एंट्री होने वाली है। ये मलिंगा कोई और नहीं, बल्कि लसिथ मलिंगा के ऐक्शन वाले मथीशा पथिराना हैं, जो चोट के कारण अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से NOC प्राप्त नहीं कर पाए थे।

IPL 2026 के लिए KKR में होने वाली है 'मलिंगा' की एंट्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दे दी है NOC

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर पड़ी हुई कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केकेआर का मलिंगा टीम से जुड़ने वाला है। ये मलिंगा कोई नहीं, बल्कि श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा जैसा बॉलिंग ऐक्शन रखने वाले मथीशा पथिराना हैं, जो अभी तक चोट की वजह से आईपीएल 2026 से दूर थे। हालांकि, अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड यानी एसएलसी ने पथिराना को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी एनओसी प्रदान कर दी है। पथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में आईपीएल 2026 ऑक्शन में खरीदा था।

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो मथीशा पथिराना अब केकेआर से जुड़ने के लिए तैयार हैं और वे अगले मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। 14 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता को अगला मैच खेलना है, जिसमें पथिराना खेल पाएंगे। पथिराना को चेन्नई की परिस्थितियों का अंदाजा भी है, क्योंकि वे इस सीजन से पहले कई साल तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। सीएसके का होम ग्राउंड चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम ही है, जहां वे दर्जनों मैच खेले हैं और खूब प्रैक्टिस भी की है। वे अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेल सकते हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

23 साल का यह तेज गेंदबाज पिंडली की चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती स्टेज में नहीं खेल पाया है। IPL से पहले खेले गए T20 वर्ल्ड कप के दौरान पथिराना को चोट लगी थी। KKR पहले से ही हर्षित राणा और आकाश दीप की वजह से परेशान है, जो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पथिराना भी टीम का हिस्सा नहीं थे, तो टीम को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा। टीम को एक भी जीत अभी तक चार मैचों में नहीं मिली है। तीन मैच टीम हारी है और एक मैच बारिश में धुल गया था।

केकेआर ने पथिराना का रिप्लेसमेंट भी नहीं मांगा था, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से केकेआर मैनेजमेंट की बातचीत लगातार हो रही थी। अपनी तेज़ पेस और यॉर्कर के लिए जाने जाने वाले पथिराना को बोर्ड से ऑल-क्लियर मिल गया है। पथिराना की गैरमौजूदगी में, ब्लेसिंग मुज़रबानी एकमात्र विदेशी तेज गेंदबाज हैं, जो उनके लिए खेले हैं। उन्हें मुस्तफ़िज़ुर रहमान की जगह बुलाया गया था। मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने बीसीसीआई के कहने पर रिलीज कर दिया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।