मैं जितनी देर क्रीज पर हूं, मैच छीन सकता हूं; वैभव सूर्यवंशी ने बताया अभी किस पर है फोकस
वैभव सूर्यवंशी का खुद की बल्लेबाजी पर कितना ज्यादा भरोसा है, इसका अंदाजा दूरदर्शन स्पोर्ट्स के साथ उनकी बातचीत से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि वह जितनी देर भी पिच पर रहे और अगर डॉमिनेट करके बल्लेबाजी किए तो विरोधी टीम मैच से बाहर हो जाएगी।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब गरज रहा है। बाएं हाथ का 15 साल का ये बल्लेबाज बड़े-बड़े गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहा है। आईपीएल 2026 में वह अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में शुमार हैं और लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव सूर्यवंशी का खुद पर कितना ज्यादा भरोसा है, इसका अंदाजा इसी ले लगा सकते हैं कि उन्होंने कहा है कि अगर वह जितनी देर भी पिच पर रहे और डॉमिनेट करके बल्लेबाजी किए तो विरोधी टीम मैच से बाहर हो जाएगी। 'दूरदर्शन स्पोर्ट्स' से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका फोकस सीनियर टीम के लिए खेलने पर है। वहीं पूर्व क्रिकेटर सबा करीम का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी में सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा पावर है।
अभी आधा ड्रीम पूरा हुआ: सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘जितनी देर में ग्राउंड पर हूं, जितनी देर भी मैं क्रीज पर हूं, उतनी देर अगर मैं डॉमिनेट करके खेलूं तो गेम उनके हाथ से निकल सकता है। मैंने मेरे फादर से भी बात की। उन्होंने भी बोला कि मैंने अभी आधा ड्रीम पूरा किया है और आधा अभी बाकी है, सीनियर के लिए वर्ल्ड कप खेलना और जीतना। हर प्लेयर का एक ही ड्रीम होता है- इंडिया के लिए खेलना और जीतना। अभी मेरा पूरा फोकस इसी पर है कि सीनियर इंडिया के लिए खेलूं।’
वैभव सूर्यवंशी में सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा पावर: सबा करीम
वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के मद्देनजर उन्हें सीनियर टीम में मौका देने की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने भविष्यवाणी की है कि जल्द ही ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल सकता है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वैभव सूर्यवंशी में सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा पावर है।
सबा करीम ने कहा, ‘जितना पावर मैंने सचिन तेंदुलकर में देखा था उस वक्त, उससे ज्यादा पावर वैभव सूर्यवंशी में है। पावर की मैं बात कर रहा हूं, टेक्निक की नहीं। इस लड़के का भी बैट स्पीड, बल्ले का जो स्विंग है, जो हाई बैकलिफ्ट है, वो अविश्सनीय है, उसे कोई भी कोच नहीं सिखा सकता है। ये पैदाइशी आपको एक तरह से मिल जाता है। उम्मीद करता हूं कि ये खिलाड़ी ऐसे ही रन करता रहे, बिहार के लिए भी और इंडिया के लिए भी। एक ऐसा खिलाड़ी है जो बहुत जल्दी तीनों फॉर्मेट में इंडिया के लिए कर सकता है।’
वैभव सूर्यवंशी बल्ले से मचा रहे गदर
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल आईपीएल 2025 में 14 साल की उम्र में सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी फैला दी थी। उसके बाद से ही वह लगातार अपनी विस्फोटक पारियों की वजह से चर्चा में हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की विध्वंसक पारी खेलकर भारत को ट्रॉफी जिताने में बड़ा योगदान दिया था। आईपीएल 2026 में भी उनका शानदार फॉर्म जारी है।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 6 मैचों में 41 के औसत और 236 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं। वह इस सीजन में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 13 मैच खेले हैं जिनमें 1 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 498 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का है।
लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyचन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



