LSG vs RCB: क्या विराट कोहली का बल्ला बोलेगा या लखनऊ के स्पिनर करेंगे शिकार? पिच रिपोर्ट यहां देखें

May 07, 2026 09:59 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

LSG vs RCB Pitch Report: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच खेला जाएगा। इस मैच में पिच का मिजाज कैसा हो सकता है? ये जान लीजिए।

LSG vs RCB: क्या विराट कोहली का बल्ला बोलेगा या लखनऊ के स्पिनर करेंगे शिकार? पिच रिपोर्ट यहां देखें

LSG vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज मैचों का अर्धशतक पूरा हो जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच आईपीएल के इस सीजन का 50वां लीग मैच है। यह मैच लखनऊ के लिए काफी अहम है, क्योंकि उन्हें प्लेऑफ्स की रेस में बने रहने के लिए हर एक मुकाबला जीतना है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी चाहेगी कि एक बड़ी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचा जाए। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा, क्योंकि यहां से एक हार एलएसजी को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। ऐसे में मुकाबला टक्कर का होगा। इससे पहले जान लीजिए कि लखनऊ की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है? क्या विराट कोहली का बल्ला बोलेगा या फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर यहां अपना जादू बिखेरेंगे?

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 26 मुकाबले खेले गए हैं, क्योंकि आईपीएल की टीम ही लखनऊ सुपर जायंट्स 2022 से इस टूर्नामेंट का हिस्सा है। इन 26 मैचों में से एक मैच का नतीजा नहीं निकला था, क्योंकि बारिश ने खेल बिगाड़ दिया था। अब तक खेले गए 26 मैचों में से यहां 11 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों को जीत मिली है, जबकि रन चेज करते हुए 14 बार टीमों ने बाजी मारी है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

टॉस को लेकर आंकड़े बताते हैं कि यहां टॉस जीतने वाली टीम 61.54 फीसदी मैच जीतती है, जबकि टॉस हारने वाली टीम को सिर्फ 34.62 फीसदी जीत मिलती है। टॉस जीतने वाली टीमों ने 26 में से 16 मुकाबले जीते हैं और 9 मैच टॉस हारने वाली टीम जीती है।

पहली पारी की औसत स्कोर इकाना में आईपीएल में 172 से ज्यादा का है, जो इम्पैक्ट प्लेयर को देखते हुए थोड़ा सा कम लगता है, लेकिन यहां टीमें 200 रन तक बना लेती हैं। हालांकि, सबसे कम स्कोर यहां 108 रन है, जबकि सबसे ज्यादा स्कोर 235 रन एक पारी में बना है, लेकिन साल 2026 के आंकड़ों पर जाएं तो आपको लखनऊ में एक भी बार 200 का आंकड़ा नजर नहीं आएगी। यहां इस सीजन सबसे बड़ा स्कोर 165 है, जो एलएसजी के खिलाफ गुजरात टाइटन्स ने बनाया था और रन चेज में उनको जीत मिली थी।

लखनऊ में गेंदबाज रहते हैं हावी

गेंदबाजों का औसत रन रेट यहां 8.65 रन प्रति ओवर है, जबकि करीब 27 का औसत यहां विकेट चटकाने के मामले में है। ये दर्शाता है कि यहां विकेट खूब गिरते हैं और रन भी उतनी गति से गेंदबाज नहीं देते हैं। इस सीजन भी यहां खूब विकेट गिरे हैं और रन भी अन्य स्टेडियमों के मुकाबले कम पड़े हैं। हालांकि, आरसीबी एक ताकतवर टीम है, जबकि एलएसजी के बल्लेबाज भी अब रंग में लौटने लगे हैं। ऐसे में बड़ा स्कोर यहां पहली बार इस सीजन बन सकता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।