LSG vs RCB आखिरी ओवर का रोमांच, ऋषभ पंत की जिद कर गई कमाल; बिना विकेट लिए दिग्वेश राठी बने हीरो
LSG vs RCB मैच के आखिरी ओवर का रोमांच आप भी जान लीजिए। ऋषभ पंत की जिद लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए कमाल कर गई। दिग्वेश राठी जिन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया वह हीरो बन गए। आईए जानते हैं कैसे-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रनों की दराकर थी। कप्तान ऋषभ पंत के पास दो ही ऑप्शन थे, एक दिग्वेश राठी और दूसरा शहबाज अहमद। अगर इस मैच में दोनों गेंदबाजों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो आखिरी ओवर से पहले दिग्वेश राठी ने 3 ओवर में 41 रन खर्च किए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। वहीं दूसरी तरफ शहबाज अहमज 3 ओवर में 33 रन खर्च कर टिम डेविड और रजत पाटीदार के रूप में 2 बड़े विकेट ले चुके थे। कोई भी कप्तान इस सिचुएशन में गेंद अपने सबसे सफल गेंदबाज शहबाज अहमद को ही थमाता, मगर ऋषभ पंत ने ऐसा किया।
शहबाज अहमद ने आखिरी ओवर के लिए की लड़ाई
शहबाज अहमद भी जानते थे कि आज उनका अच्छा दिन है। 3 ओवर में 33 रन खर्च कर वह दो विकेट ले चुके हैं। ऐसे में जब आखिरी ओवर की बात चली तो वह खुद कप्तान के पास गेंद मांगने पहुंच गए। मिचेल मार्श, दिग्वेश राठी, ऋषभ पंत और शहबाज अहमद के बीच आखिरी ओवर को लेकर चर्चा हुई। उस समय कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा और इरफान पठान का भी कहना था कि आखिरी ओवर शहबाज अहमद को ही करना चाहिए, मगर ऋषभ पंत गेम चेंजिंग फैसला लेते हुए गेंद दिग्वेश राठी को थमा दी।
शहबाज इसके बावजूद कप्तान से लड़ते रहे, मगर ऋषभ पंत ने अपनी जिद नहीं छोड़ी। अंत में पंत को डांटकर शहबाज को समझाना पड़ा और उन्हें फील्डिंग करने के लिए भेजा।
आखिरी ओवर में दिग्वेश राठी का कमाल
आरसीबी से पहले आखिरी बार जब दिग्वेश राठी ने एलएसजी के लिए पारी का आखिरी ओवर डाला था तो रिंकू सिंह ने उन्हें 4 बैक टू बैक छक्के लगाए थे। ऐसे में पूरा दबाव दिग्वेश राठी पर था।
दिग्वेश राठी के सामने आखिरी ओवर में रोमारियो शेपर्ड और क्रुणाल पांड्या थे। शेपर्ड जैसा फिनिशर 20 रन स्पिनर के सामने चेज कर सकता था, ऐसे में मुकाबला रोमांचक बना हुआ था।
पहली गेंद- शेपर्ड ने एक रन लिया, दिग्वेश राठी ने गुगली पर शेपर्ड को बीट किया
दूसरी गेंद- क्रुणाल पांड्या ने लिया एक रन, राठी की बाहर जाती गेंद को पांड्या ने स्वीपर कवर की तरफ जोर से मारा, मगर उन्हें एक ही रन मिला।
तीसरी गेंद- रोमारियो शेपर्ड ने एक बार फिर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, राठी अपनी गुगली पर अड़े रहे, शेपर्ड ने मौका खोया और आरसीबी को एक भी रन नहीं मिला।
चौथी गेंद- वाइड
चौथी गेंद- शेपर्ड ने लगाया चौका। राठी की चौथी गुगली गेंद पर शेपर्ड ने डीप स्क्वॉड लेग की दिशा में शॉट लगाकर चार रन बटौरे।
आखिरी दो गेंदों पर अब 13 रनों की दरकार थी। ऋषभ पंत दिग्वेश राठी को समझाने गए।
पांचवीं गेंद- राठी अपनी गुगली से नहीं हटे। शेपर्ड ने एक बार फिर लेग साइड में शॉट खेला, मगर वह बाउंड्री पार नहीं कर सके। आरसीबी को 2 ही रन मिले, जिसने एलएसजी की जीत पक्की की।
छठी गेंद- राठी को बस यहां नो बॉल नहीं डालनी थी। एलएसजी के इस गेंदबाज ने ऐसा ही किया। उन्होंने शेपर्ड को आखिरी गेंद यॉर्कर डाली, जिस पर उन्हें 1 रन मिला।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस तरह आरसीबी को 9 रनों (DLS) से हराया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



