LSG Vs RCB Highlights: कौन जीता कल का मैच? पॉइंट्स टेबल पर कहां पहुंची RCB, ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में कौन कहां?

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

LSG Vs RCB Highlights kal ka match kaun jeeta: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को डीएलएस मैथड के तहत 9 रनों से शिकस्त दी। जानिए इस मैच के बाद क्या-क्या चेंज हुए, सबकुछ अपडेटेड जानिए।

LSG Vs RCB Highlights: कौन जीता कल का मैच? पॉइंट्स टेबल पर कहां पहुंची RCB, ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में कौन कहां?

LSG Vs RCB Highlights kal ka match: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को डीएलएस मैथड के तहत 9 रनों से शिकस्त दी। लखनऊ की इस जीत के हीरो वैसे तो मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने 56 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली, लेकिन साथ ही प्रिंस यादव की धारदार गेंदबाजी ने और बाद शहबाज अहमद की कमाल की स्पिन ने लखनऊ की झोली में टूर्नामेंट की तीसरी जीत डाली। इस आरसीबी की इस हार के साथ और मैच नंबर 50 के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या उथल पुथल हुई है ऑरेंज पर्पल कैप किसके नाम है, आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

मिचेल मार्श बने प्लेयर ऑफ द मैच

कल खेले गए मुकाबले में मिचेल मार्श ने चौको-छक्कों में डील किया और आरसीबी के गेंदबाजों को रडार पर लिया। उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे तेज शतक था। उन्होंने अपनी पारी में कुल 56 गेंदें खेलीं, जिसमें 111 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चौकों-छक्कों में कोई भी भेदभाव ना करते हुए दोनों बराबर मात्रा में जड़े। उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के मारे। उनका स्ट्राइक रेट 198 से अधिक का रहा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

LSG VS RCB मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

आरसीबी और एलएसजी मैच के बाद भी पॉइंट्स टेबल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आरसीबी अब 10 मैचों में चार हार और 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, पहले 9 मैचों में 6 जीत और तीन हार के साथ तीसरे स्थान पर थी। वहीं, लखनऊ की टीम ने जीत हासिल करने के बाद भी 10 मैचों में तीन जीत और 7 हार के साथ बेहद गिरे हुए रन रेट के साथ 10वें स्थान पर है। 14 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर है, जबकि 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स दूसरे और 12 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर है।

स्थानटीममैचजीतहारकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट (NRR)
1सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)1174014+0.737
2पंजाब किंग्स (PBKS)1063113+0.571
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)1064012+1.234
4राजस्थान रॉयल्स (RR)1064012+0.510
5गुजरात टाइटन्स (GT)1064012-0.147
6चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)1055010+0.151
7दिल्ली कैपिटल्स (DC)104608-0.949
8कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)93517-0.539
9मुंबई इंडियंस (MI)103706-0.649
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)103706-0.934

LSG VS RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट

इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की सूची में मिचेल मार्श 12वें पोजीशन पर आ गए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 267 रन बनाए हैं। बाकी ऑरेंज कैप की लिस्ट में विराट कोहली 379 रनों के साथ 10वें स्थान पर ही हैं। ऑरेंज कैप फिलहाल हेनरिक क्लासेन के सिर पर है, जिन्होंने 11 पारियों में 494 रन बनाए हैं। उनके नीचे अभिषेक शर्मा हैं और उसके बाद लोकेश राहुल का नाम है। ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी भी टॉप-5 में बने हुए हैं।

प्लेयरमैचरनटीम
हेनरिक क्लासेन11494सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा11475सनराइजर्स हैदराबाद
केएल राहुल10445दिल्ली कैपिटल्स
ईशान किशन11409सनराइजर्स हैदराबाद
वैभव सर्यवंशी10404राजस्थान रॉयल्सस
संजू सैमसन10402चेन्नई सुपर किंग्स
साई सुदर्शन10385गुजरात टाइटंस
रयान रिकेल्टन8380मुंबई इंडियंस
विराट कोहली10379रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शुभमन गिल9378गुजरात टाइटंस
कूपर कोनोली10377पंजाब किंग्स

LSG VS RCB मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट

आज के मैच में विकेट ना मिलने के बाद भी पर्पल कैप की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार 10 पारियों में 17.53 की शानदार औसत के साथ 17 विकेट लेकर टॉप पर बने हुए हैं। सीएसके के अंशुल कंबोज भी इतने विकेटों के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। आज के मैच में तीन विकेट लेकर लखनऊ की जीत की इबारत लिखने वाले प्रिंस यादव ने इस सीजन अब तक 10 पारियों में 18.69 की औसत के साथ कुल 16 विकेट चटकाकर सूची में अपना स्थान तीसरे स्थान पर बना लिया है। कगिसो रबाडा और ईशान मलिंगा टॉप-5 में हैं।

प्लेयरमैचविकेटटीम
भुवनेश्वर कुमार1017 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
अंशुल कंबोज1017चेन्नई सुपर किंग्स
प्रिंस यादव1016लखनऊ सुपर जायंट्स
कगिसो रबाडा 1016गुजरात टाइटंस
ईशान मलिंगा1116सनराइजर्स हैदराबाद
जोफ्रा आर्चर 1015राजस्थान रॉयल्स
एम गजनफर 8 12मुंबई इंडियंस
प्रसिद्ध कृष्णा712गुजरात टाइटंस
मोहम्मद सिराज 1011गुजरात टाइटंस
राशिद खान1011गुजरात टाइटंस
नूर अहमद1011चेन्नई सुपर किंग्स
Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।