LSG vs PBKS Pitch Report: लखनऊ की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें
LSG vs PBKS Pitch Report- लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस पंजाब किंग्स आज का आईपीएल मैच इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। एलएसजी वर्सेस पीबीकेएस मैच का टॉस 7 बजे होगा, जबकि मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

LSG vs PBKS Pitch Report- लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 68वां मैच आज यानी शनिवार, 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एलएसजी वर्सेस पीबीकेएस मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। लखनऊ की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, ऐसे में आज उनकी नजरें पंजाब का प्लेऑफ का खेल खराब करने पर होगी। वहीं लगातार 6 हार झेलने वाली पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज किसी भी हाल में मैच जीतना होगा। आईए एक नजर एलएसजी वर्सेस पीबीकेएस पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
LSG vs PBKS पिच रिपोर्ट
लखनऊ बनाम पंजाब मैच में इकाना स्टेडियम की पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा, जो मिक्स मिट्टी वाली पिच है। इसलिए इसमें बैट्समैन और बॉलर दोनों के लिए कुछ न कुछ हो सकता है। इस सीजन में लखनऊ में रेगुलर टाइम में हुए पांच मैचों में, चेज करने वाली टीमों ने पहले बैटिंग करने वाली टीमों पर 3-2 की बढ़त बनाई है। शनिवार को लखनऊ में ज्यादा से ज्यादा टेम्परेचर 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है।
इकाना स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 28
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 12 (42.86%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 15 (53.57%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 17 (60.71%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 10 (35.71%)
बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (3.57%)
हाईएस्ट स्कोर- 235/6
लोएस्ट स्कोर- 108
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 177/2
हर विकेट पर औसत रन- 27.95
हर ओवर पर औसत रन- 8.79
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 174.04
LSG vs PBKS हेड टू हेड
लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड में कमाल की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 4 पंजाब ने तो 3 लखनऊ ने जीते हैं। पंजाब ने यह बढ़त भी इस सीजन ही लखनऊ पर हासिल की है, जब उन्होंने पहले एनकाउंटर में उन्हें 54 रनों से धूल चटाई थी। आज देखना होगा कौन बाजी मारता है।
LSG vs PBKS स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी, एडेन मार्करम, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, नमन तिवारी, आवेश खान
पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, मार्को जेनसेन, मिचेल ओवेन, विजयकुमार व्यशाक, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



