LSG vs KKR Pitch Report: लखनऊ की पिच पर आज होगी रनों की बरसात या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? देखें पिच रिपोर्ट

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

LSG vs KKR Pitch Report: लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 का 38वां मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। एलएसजी वर्सेस केकेआर मैच का टॉस 7 बजे होगा।

LSG vs KKR Pitch Report: लखनऊ की पिच पर आज  होगी रनों की बरसात या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? देखें पिच रिपोर्ट

LSG vs KKR Pitch Report: लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 का 38वां मैच आज यानी रविवार, 26 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ वर्सेस कोलकाता मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। लखनऊ और कोलकाता दोनों ही इस सीजन की सबसे फिसड्डी टीम रही है। आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में लखनऊ 4 पॉइंट्स के साथ 9वें तो कोलकाता 10वें पायदान पर है। लखनऊ की टीम अपने पिछले चार मैच हारकर यहां पहुंची है, वहीं कोलकाता ने 5 हार के बाद अपना पिछला मैच जीता है। आईए एक नजर एलएसजी वर्सेस केकेआर पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

LSG vs KKR पिच रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए अपने घर पर खेलने अनलकी रहा है। इस सीजन इकाना स्टेडियम में खेले तीनों मैचों में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा है। गौर करने वाली बात यह है कि इस सीजन यहां दो मैच चेज करते हुए तो एक मैच पहले बैटिंग करते हुए जीते गए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि आज का मुकाबला काली मिट्टी वाली पिच पर खेला जा सकता है, ऐसे में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है और तेज गेंदबाज शुरुआत में नई गेंद का फायदा उठा सकते हैं। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बैटिंग चुन सकता है। लखनऊ के मैदान पर इस सीजन एक बार भी 170 रन का आंकड़ा नहीं छुआ गया है।

इकाना स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 25

पहले बैटिंग करके जीते गए मैच- 10 (40.00%)

टारगेट का पीछा करके जीते गए मैच- 14 (56.00%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 16 (64.00%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 8 (32.00%)

बिना किसी नतीजे वाले मैच- 1 (4.00%)

हाईएस्ट स्कोर- 235/6

लोएस्ट स्कोर- 108

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 177/2

प्रति विकेट औसत रन- 27.27

प्रति ओवर औसत रन- 8.69

पहले बैटिंग करने पर औसत स्कोर- 172.88

LSG vs KKR हेड टू हेड

लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना सामना आईपीएल के इतिहास में कुल 7 बार हुआ है, जिसमें एलएसजी ने 5 मैच जीतकर बढ़त बनाई हुई है, वहीं कोलकाता को उनके खिलाफ 2 ही जीत मिली है। आज देखना होगा कि कौन बाजी मारता है।

LSG vs KKR स्क्वॉड

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अब्दुल समद, अवेश खान, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शीन। कुलकर्णी, नमन तिवारी

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना। उमरान मलिक, दक्ष कामरा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।