LSG Vs KKR Highlights: KKR ने LSG को सुपर ओवर में दी करारी शिकस्त, रिंकू सिंह ने चौके से किया फिनिश
LSG Vs KKR Highlights: IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 155 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जबाब में एलसजी भी इतने रन ही बना सकी और मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ।
Lucknow: Kolkata Knight Riders' Rinku Singh, left, and Rovman Powell celebrate after winning the Indian Premier League (IPL) 2026 T20 cricket match between Lucknow Super Giants and Kolkata Knight Riders in a super over, in Lucknow, Uttar Pradesh, Sunday, April 26, 2026. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI04_27_2026_000002B)
LSG Vs KKR Highlights: IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 155 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जबाब में एलसजी भी इतने रन ही बना सकी और मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ।
केकेआर ने दिया 156 रनों का लक्ष्य
आज के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत काफी खराब रही और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। हालांकि, 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू सिंह ने 51 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी और लखनऊ को 156 रनों का लक्ष्य दिया।
155 रन ही बना सकी लखनऊ की टीम
इस मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 8 रन के स्कोर पर ही मिच मार्श के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद लखनऊ के भी नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। इस टीम की ओर से ऋषभ पंत ने 42, एडेन मार्करम ने 31 और आयुष बडोनी ने 24 रनों की पारी खेली। अंत में हिम्मत सिंह ने हिम्मत दिखाई और 10 गेंदों में 19 रन बनाए लेकिन वे भी मैच फिनिश नहीं कर सके जिसकी वजह से दोनों ही टीमों का स्कोर बराबर हो गया।
आखिरी ओवर किसी ड्रामैटिक फिल्म से कम नहीं
आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। यह ओवर केकेआर की तरफ से कार्तिक त्यागी डालने आए जिसमें पहली गेंद मोहम्मद शमी को डाली जहां उन्होंने लेग बाय के भागकर एक रन लिए। इसके बाद हिम्मद सिंह को दूसरी गेंद उन्होंने नो बॉल फेंक दी। इसके बाद अगली भी बॉल उन्होंने नो फेकी। एक वक्त को लगा कि उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब वे 5 गेंदों में 12 रन बचाने के लिए मैदान पर थे। उन्होंने पारी की दूसरी लीगल डिलेवरी डाली जिसमें हिम्मत सिंह ने चौका जड़ दिया। अब 4 गेंदों मे 8 रनों की जरूरत थी। कार्तिक ने पारी की अपनी तीसरी लीगल डिलीवरी हिम्मत सिंह को डाली और वे रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट हो गए। चौथी गेंद पर उन्होंने प्रिंस यादव को 1 रन दिया। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर मोहम्मद शमी स्ट्राइक पर थे और जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। मोहम्मद शमी ने पांचवीं गेंद मिस कर दी, लेकिन आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर स्कोर बराबर कर दिया। दोनों ही टीमें 155 के स्कोर पर थम गईं। अब मैच का परिणाम सुपर ओवर में आना था।
सुपर ओवर की 4 गेंदें और रिंकू-नरेन ने LSG को रगड़ दिया, जानिए पूरा हाल
केेकेआर की ओर से सुपर ओवर डालने आए सुनील नरेन ने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगली गेंद पर पंत ने 1 रन लिया और स्ट्राइक पर एडेन मार्करम आए जिन्हें नरेन ने एक बार फिर रिंकू के हाथों कैच आउट करा दिया। इस तरह एलएसजी ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन बनाया और सामने वाली टीम को 2 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे रोममैन पॉवेल के साथ बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने प्रिंस यादव की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर हासिल कर लिया और टीम को इस सीजन दूसरी जीत दिलाई।
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान।
LSG Vs KKR LIVE Score: आखिरी ओवर और सुपर ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। यह ओवर केकेआर की तरफ से कार्तिक त्यागी डालने आए जिसमें पहली गेंद मोहम्मद शमी को डाली जहां उन्होंने लेग बाय के भागकर एक रन लिए। इसके बाद हिम्मद सिंह को दूसरी गेंद उन्होंने नो बॉल फेंक दी। इसके बाद अगली भी बॉल उन्होंने नो फेकी। एक वक्त को लगा कि उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब वे 5 गेंदों में 12 रन बचाने के लिए मैदान पर थे। उन्होंने पारी की दूसरी लीगल डिलेवरी डाली जिसमें हिम्मत सिंह ने चौका जड़ दिया। अब 4 गेंदों मे 8 रनों की जरूरत थी। कार्तिक ने पारी की अपनी तीसरी लीगल डिलीवरी हिम्मत सिंह को डाली और वे रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट हो गए। चौथी गेंद पर उन्होंने प्रिंस यादव को 1 रन दिया। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर मोहम्मद शमी स्ट्राइक पर थे और जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। मोहम्मद शमी ने पांचवीं गेंद मिस कर दी, लेकिन आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर स्कोर बराबर कर दिया। दोनों ही टीमें 155 के स्कोर पर थम गईं। अब मैच का परिणाम सुपर ओवर में आना था।
केेकेआर की ओर से सुपर ओवर डालने आए सुनील नरेन ने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगली गेंद पर पंत ने 1 रन लिया और स्ट्राइक पर एडेन मार्करम आए जिन्हें नरेन ने एक बार फिर रिंकू के हाथों कैच आउट करा दिया। इस तरह एलएसजी ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन बनाया और सामने वाली टीम को 2 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे रोममैन पॉवेल के साथ बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने प्रिंस यादव की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर हासिल कर लिया और टीम को इस सीजन दूसरी जीत दिलाई।
LSG Vs KKR LIVE Score: केकेआर ने एलएसजी को सुपर ओवर में हराया
LSG Vs KKR LIVE Score: IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 155 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जबाब में एलसजी भी इतने रन ही बना सकी और मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ।
LSG Vs KKR LIVE Score: केकेआर को मिला 2 रनों का लक्ष्य
केकेआर की ओर से सुपर ओवर डालने आए सुनील नरेन ने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर एक रन दिया और तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम को भी रिंकू सिंह के हाथों आउट करा दिया। इस तरह एलएसजी सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गई। अब केकेआर को जीत के लिए सिर्फ दो रनों की जरूरत है।
सुपर ओवर LSG- 0+W, 1, 0+ W कुल स्कोर 1 रन।
LSG Vs KKR LIVE Score: सुपर ओवर में होगा मैच का फैसला
केकेआर बनाम एलएसजी मुकाबले में अब मैच का निर्णय सुपर ओवर में होगा। आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने कार्तिक त्यागी को छक्का मारकर स्कोर बराबर कर दिया है। बने रहिए सुपर ओवर के लाइव अपडेट के लिए।
LSG Vs KKR LIVE Score: एलएसजी को 18 गेंदों में 38 रनों की जरूरत
17 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ ने 118 रन पांच विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 18 गेंदों में 36 रनों की दरकार है। हिम्मत सिंह और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। देखना होगा यह मैच कौन जीतता है।
LSG Vs KKR LIVE Score: LSG की आधी टीम पवेलियन लौटी
लखनऊ का पांचवा विकेट भी गिर चुका है। अनुकूल रॉय ने मुकुल चौधरी को रिंकू सिंह के हाथों 1 रन के स्कोर पर चलता कर दिया। अब लखनऊ के लिए यहां से मैच जितना मुश्किल नजर आ रहा है।
LSG Vs KKR LIVE Score: 15 ओवर की समाप्ति के बाद लखनऊ की टीम का हाल
लखनऊ सुपर जायंट्स का चौथा विकेट आउट हो चुका है। निकोलस पूरन एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्हें 9 रन के निजी योग पर वरुण चक्रवर्ती ने सुनील नरेन के हाथों कैच आउट करा दिया। जब वे आउट हुए टीम का स्कोर 89 रन था। फिलहास, केकेआर ने 15 ओवर की समाप्ति पर 92 रन चार विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं और आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी क्रीज पर बने हुए हैं।
LSG Vs KKR LIVE Score: लखनऊ ने तीसरा विकेट गंवाया
LSG Vs KKR LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13वें ओवर में तीसरा विकेट गंवा दिया है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत 38 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।
LSG Vs KKR LIVE Score: लखनऊ को जीत के लिए चाहिए 82 रन
LSG Vs KKR LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 48 गेंद में 82 रन चाहिए। लखनऊ ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। पूरन दो और पंत 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG Vs KKR LIVE Score: रिंकू सिंह ने पकड़ा मार्करम का बेहतरीन कैच
LSG Vs KKR LIVE Score: कोलकाता के रिंकू सिंह ने 11वें ओवर में एडन मार्करम का बेहतरीन कैच लपका है। एडन मार्करम 27 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके एक छक्का लगाया। कैमरन ग्रीन को सफलता मिली।
LSG Vs KKR LIVE Score: लखनऊ ने 9 ओवर में बनाए 57 रन
LSG Vs KKR LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत 28 गेंद में 26 और एडन मार्करम 23 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG Vs KKR LIVE Score:पावरप्ले के बाद लखनऊ की स्थिति
8 रन के स्कोर पर पहला विकेट खोने के बाद लखनऊ ने सधी हुई शुरुआत की है और स्थिति को संभाला है। टीम का स्कोर 6 ओवर की समाप्ति पर 37 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। ऋषभ पंत और एडेन मार्करम क्रीज पर बने हुए हैं।
LSG Vs KKR LIVE Score: केकेआर की खराब शुरुआत
लखनऊ सुपर जायंट्स की खऱाब शुरुआत हुई है। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 8 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया है। मिच मार्श 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वैभव अरोरा ने पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 2 ओवर की समाप्ति पर 9 रन 1 विकेट के नुकसान पर।
LSG Vs KKR LIVE Score: KKR ने लखनऊ को दिया 156 रनों का लक्ष्य
LSG Vs KKR LIVE Score: IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 156 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य रखा है। इस मैच में केकेआर की लड़खड़ाती हुई पारी को रिंकू सिंह ने संभाला और 51 गेंदों में 83 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में दिग्वेश राठी को लगातार चार छक्के जड़े और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।
LSG Vs KKR LIVE Score: रिंकू सिंह ने जड़ी 42 गेंदों में फिफ्टी
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिंकू सिंह संकटमोचक बनकर उभरे हैं। उन्होंने 42 गेंदों में अर्धशतक बनाकर टीम को सम्मानजक स्थिति तक पहुंचाया है। और कितने रन जोड़ पाएगी केकेआर की टीम देखना दिलचस्प होगा।
LSG Vs KKR LIVE Score: 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर
17 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ का स्कोर 105 रन 7 विकेट के नुकसान पर है। रिंकू सिंह अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं लेकिन बड़े शॉट्स लगाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मनीष पांडे इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं क्योंकि इंपैक्ट सब के रूप में उन्होंने पैड पहन लिए हैं।
LSG Vs KKR LIVE Score: केकेआर को मिली 7वीं सफलता
जॉर्ज लिंडा ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स को 7वीं सफलता दिया दी है। रमनदीप 11 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर 15 ओवर की समाप्ति पर 93 रन 7 विकेट के नुकसान पर है। क्या 150 तक पहुंच पाएगी केकेआर की टीम यह एक बड़ा सवाल है।
LSG Vs KKR LIVE Score: रिंकू-रमनदीप पर दारोमदार
13 ओवर की समाप्ति पर केकेआर की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह रमनदीप सिंह के साथ मिलकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं और टीम को सम्मानजकर स्कोर तक पहुंचना चाहेंगे।
LSG Vs KKR LIVE Score: मोहसिन खान ने झटका फाइफर, केकेआर की बुरी गत
मोहसिन खान ने 5 केकेआर के खिलाफ आज के मैच में 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया है। वे आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए फाइफर लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने अपने कोटे के आखिरी ओवर में कैमरन ग्रीन और अनुकूल राय को चलता किया और पांच विकेट हॉल हासिल किया। केकेआर लगातार खराब स्थिति में जा रही है। टीम का स्कोर 11 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 73 रन है।
LSG Vs KKR LIVE Score: 9 ओवर के बाद केकेआर की स्थिति
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 9 ओवर की समाप्ति पर 59 रन चार विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। क्या अपनी टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचा पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है।
LSG Vs KKR LIVE Score: केकेआर ने खोया अपना चौथा विकेट
केकेआर ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। मोहसिन खान द्वारा डाली गई 7वें ओवर की पहली गेंद पर रोवमैम पॉवेल पेवेलियन लौट गए। उन्होंने सिर्फ 1 रनों का योगदान दिया। 7 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 37 रन चार विकेट के नुकसान पर है।
LSG Vs KKR LIVE Score: पावरप्ले के बाद दयनीय स्थिति में केकेआर
पावरप्ले की समाप्ति पर केकेआर की टीम बहुत ही दयनीय स्थिति में है। अजिंक्ये रहाणे की अगुआई वाली टीम ने पहले 6 ओवर में सिर्फ 31 रन बनाए हैं और अपने 3 बहुमूल्य विकेट खो दिए हैं। अंगकृष रघुवंशी को विवादास्पद रन आउट करार दिया गया जिसको लेकर अब काफी चर्चा हो रही है।
LSG Vs KKR LIVE Score: केकेआर की खराब शुरुआत, 16 रन पर खो दिए दो विकेट
आईपीएल के इस सीजन में 10वें नंबर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर बड़ा शुरुआती झटका लगा है। मोहसिन खान ने बिना कोई खाता खोल टिम साइफर्ट को पवेलियन भेज दिया। केकेआर की टीम रन बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। फिलहाल टीम का स्कोर 3.4 ओवर की समाप्ति पर 16 रन है और उसे दूसरा झटका भी लग चुका है। अब मोहसिन खान ने कप्तान अजिंक्ये रहाणे को भी चलता किया है।
LSG Vs KKR LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान
LSG Vs KKR LIVE Score: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी लखनऊ
LSG Vs KKR LIVE Score: IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
LSG Vs KKR LIVE Score: पाइंटस् टेबल पर दोनों टीमों की स्थिति
केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल पर 10वें स्थान पर है, वहीं लखनऊ की टीम अभी 9वें नंबर पर मौजूद है। देखना है कौन बाजी मारता है। आज के मैच में 27 करोड़ी पंत पर निगाहें होंगी।
LSG Vs KKR LIVE Score: क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XII