LSG vs GT Match Highlights: गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ को घर में घुसकर धोया, 7 विकेट से जीता मुकाबला

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

LSG vs GT Match Highlights: गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 का अपना दूसरा मैच जीता है। वहीं, लखनऊ को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। 164 रन ही लखनऊ ने इस मैच में बनाए थे।

LSG vs GT Match Highlights: गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ को घर में घुसकर धोया, 7 विकेट से जीता मुकाबला

LSG vs GT Match Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में घर पर लगातार दूसरी हार झेली है। बीच में दो मैच जरूर लखनऊ ने घर से बाहर खेले और जीते, लेकिन सीजन का पहला मैच और अब चौथा मैच लखनऊ में खेला, जिसमें हार मिली। गुजरात टाइटन्स के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य था, जिसे जीटी ने शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों के दम पर 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात टाइटन्स की ये इस सीजन लगातार दूसरी जीत है। प्रसिद्ध कृष्णा ने जीटी के लिए 4 विकेट निकाले। प्लेयर ऑफ द मैच भी वही रहेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2026 के 19वें लीग मैच में गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम जैसे-तैसे 164 रनों तक पहुंची थी। सबसे ज्यादा 30 रन एडेन मारक्रम ने बनाए थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

Lucknow vs Gujarat LIVE Scorecard

LSG 164/8 (20ओवर)

GT 165/3 (18.4 ओवर)

LSG vs GT LIVE Cricket Score Updates

LSG vs GT LIVE Score - गुजरात टाइटन्स ने 165 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वॉशिंगटन सुंदर 20 और राहुल तेवतिया 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। जोस बटलर ने 60 और शुभमन गिल ने 56 रन बनाए थे।

LSG vs GT LIVE Score - शुभमन गिल के बाद जोस बटलर भी आउट हो गए। वे 60 रन बना सके। मोहम्मद शमी की गेंद पर वे एडेन मारक्रम के हाथों कैच आउट हुए। इस तरह जीटी को तीसरा झटका लगा। हालांकि, बहुत बड़ा टारगेट गुजरात के सामने नहीं है।

LSG vs GT LIVE Score - प्रिंस यादव ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। 40 गेंदों में 56 रन बनाकर वे आउट हुए। गिल का कैच कप्तान ऋषभ पंत ने पकड़ा। 6 चौके और एक छक्का इस पारी में उन्होंने लगाया। जीटी का स्कोर 129 हो चुका है और सामने 165 रनों का लक्ष्य है। ओवर अभी 14.5 हुए हैं।

LSG vs GT LIVE Score - जोस बटलर का भी अर्धशतक पूरा हो गया है। 29 गेंदों में 9 चौकों की मदद से उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। 172 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट उनका था। 100वां अर्धशतक उनका टी20 क्रिकेट में था।

LSG vs GT LIVE Score - शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 147 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट इस अर्धशतक तक कप्तान गिल का रहा। उन्होंने एक छोर संभाला और रन भी बनाए। जीटी अब जीत की ओर कदम बढ़ा रही है।

LSG vs GT LIVE Score - गुजरात टाइटन्स ने 165 रनों के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। यहां से 60 गेंदों में जीटी को जीत के लिए 79 रन बनाने हैं। हाथ में 9 विकेट हैं तो कहा जा सकता है कि एलएसजी के लिए मुश्किल होने वाली है।

LSG vs GT LIVE Score - 165 रनों के जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 6 ओवर के पावरप्ले में एक विकेट गंवाया, लेकिन 52 रन भी बनाए। शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर हैं। लखनऊ की टीम विकेट निकालकर ही मैच में बनी रहेगी। जल्द से जल्द कुछ और विकेट एलएसजी को निकालने होंगे।

LSG vs GT LIVE Score - गुजरात के लिए पांचवें ओवर में शुभमन गिल ने 20 रन बटोरे और छठे ओवर में साई सुदर्शन ऐसा करने की कोशिश में पहली गेंद पर ही कैच आउट हो गए। वे 15 रन बना सके। दिग्वेश राठी ने उनको कैच आउट कराया। जोस बटलर अब कप्तान शुभमन गिल का साथ देने आए हैं।

LSG vs GT LIVE Score - गुजरात की टीम ने 165 रनों के लक्ष्य के जवाब में 25 रन 4 ओवर में बना लिए हैं। अच्छी बात ये है कि विकेट अभी तक नहीं गंवाया है। आवश्यक रन रेट 8.75 का है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं।

LSG vs GT LIVE Score - लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में गुजरात के लिए 4 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए, जबकि लखनऊ के लिए सबसे बड़ा स्कोर एडेन मारक्रम ने बनाया, जो 30 रन बना सके। एक बल्लेबाज 19 और 3 बल्लेबाज 18-18 रन बनाकर आउट हुए।

LSG vs GT LIVE Score - अशोक शर्मा को मैच की दूसरी सफलता मिली, जिन्होंने जॉर्ज लिंडे को शाहरुख खान के हाथों कैच आउट कराया। वे 10 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। 3 चौके अपनी इस पारी में लिंडे ने लगाए, जो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने के लिए आए थे।

LSG vs GT LIVE Score - मुकुल चौधरी इस मुकाबले में लखनऊ के लिए फेल रहे। प्रसिद्ध कृष्णा ने उनको भी कैच आउट करा दिया। एक बाउंसर गेंद पर वे बटलर के हाथों कैच आउट हुए। 14 गेंदों में 18 रन उन्होंने बनाए। एक चौका और एक छक्का अपनी इस पारी में उन्होंने जड़े।

LSG vs GT LIVE Score - अशोक शर्मा ने अब्दुल समद को चलता किया और इस तरह लखनऊ ने अपना छठा विकेट खोया। एलएसजी ने अपने इम्पैक्ट प्लेयर का भी इस्तेमाल कर लिया है। आयुष बदोनी की जगह जॉर्ज लिंडे आए हैं। मुकुल चौधरी क्रीज पर हैं।

LSG vs GT LIVE Score - लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पांचवां विकेट निकोलस पूरन के रूप में गंवाया, जो 21 गेंदों में 19 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा को दिन की तीसरी सफलता मिली। पिछले मैच के हीरो मुकुल चौधरी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। स्कोर 15 ओवर के बाद 110/5 है।

LSG vs GT LIVE Score - गुजरात टाइटन्स ने दमदार कमबैक मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मैच में किया है। चार विकेट अब तक लखनऊ के गिर चुके हैं। आयुष बदोनी भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 11 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर और वे प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट हो गए। क्रीज पर अब अब्दुल समय बल्लेबाजी के लिए आए हैं। फैंस को मुकेश चौधरी का इंतजार है, जिन्होंने पिछले मैच में कमाल का अर्धशतक जड़ा था।

LSG vs GT LIVE Score - लखनऊ की टीम थोड़ी संभली हुई नजर आ रही थी, लेकिन एडेन मारक्रम भी अब पवेलियन लौट गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने एडेन मारक्रम को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया। निकोलस पूरन अब बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। मारक्रम ने 21 गेंदों में 30 रन बनाए और एक छोटी सी साझेदारी आयुष बदोनी के साथ मिलकर की।

LSG vs GT LIVE Score - 4:02 PM - लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 ओवर के पावरप्ले में 2 विकेट जरुर खोए, लेकिन 60 रन बना लिए हैं। एडेन मारक्रम और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं।

LSG vs GT LIVE Score - 3:52 PM - लखनऊ की टीम को दूसरा झटका कप्तान ऋषभ पंत के रूप में लगा, जो 11 गेंदों में 18 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट हुए।

LSG vs GT LIVE Score - 3:46 PM - लखनऊ की टीम ने पहले 3 ओवर में एक विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं।

LSG vs GT LIVE Cricket Score- 3:42 PM - लखनऊ ने दूसरे ओवर में एक विकेट जरूर गंवाया, लेकिन 19 रन कगिसो रबाडा के ओवर से बटोरे।

LSG vs GT LIVE Cricket Score- 3:40 PM - लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा, जब कगिसो रबाडा ने मिचेल मार्श को पवेलियन भिजवाया। वे 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका कैच शुभमन गिल ने पकड़ा।

LSG vs GT LIVE Cricket Score- 3:36 PM - गुजरात के खिलाफ पहले ओवर में सिर्फ 4 ही रन मार्श और मारक्रम की जोड़ी ने बनाए हैं।

LSG vs GT LIVE Cricket Score- 3:30 PM - लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एडेन मारक्रम और मिचेल मार्श क्रीज पर आए हैं। उनके सामने मोहम्मद सिराज हैं।

LSG vs GT LIVE Cricket Score- 3:02 PM - लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतरेंगी।

मुकुल चौधरी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछला मैच जिताया था, जिसमें लगभग हार इस टीम की लग रही थी। ऐसे में उन पर फोकस रहेगा।

Lucknow Weather Updates- 2:30 PM - लखनऊ में मैच के समय पर बारिश होने की संभावना एक फीसदी भी नहीं है। हालांकि, गर्मी थोड़ी ज्यादा रह सकती है। 37 डिग्री के आसपास तापमान टॉस के समय होगा, लेकिन इसके बाद से गर्मी कम होती जाएगी।

LSG vs GT LIVE Cricket Score- 2:14 PM - लखनऊ की टीम गुजरात से अपना हिसाब चुकता करना चाहेगी। 7 मैचों में 3 मैच लखनऊ ने जीते हैं। चार मैच गुजरात ने जीते हैं।

LSG vs GT LIVE Cricket Score- 1:50 PM - ये दिन का मुकाबला है, जो दोपहर को साढ़े 3 बजे शुरू होगा। 3 बजे इस मुकाबले में टॉस होगा।

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव

गुजरात टाइटन्स के लिए इम्पैक्ट सब्स: शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत

लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।