LSG Vs CSK Scorecard: लखनऊ ने बिगाड़ा चेन्नई का खेल, 7 विकेट से रौंदकर मुश्किल की प्लेऑफ्स की राह
LSG Vs CSK Scorecard: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से बुरी तरह से रौंद दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 188 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे LSG ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। पूरने ने चार गेंदों में चार छक्के जड़कर मैच खत्म किया।
LSG Vs CSK Scorecard: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से बुरी तरह से रौंद दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 188 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे LSG ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। पूरने ने चार गेंदों में चार छक्के जड़कर मैच खत्म किया।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए आज के मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने कार्तिक शर्मा की 71 रनों की पारी और अंत में शिवम दुबे के शानदार फिनिशिंग टच की मदद से 20 ओवर 187 रन बनाए और 188 रनों का लक्ष्य दिया।
इसके जबाव ने लखनऊ के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी की। मिचेल मार्श 38 गेंदों में 90 रन बनाकर रन आउट हुए। वे शतक बनाने से चूक गए। पूरन ने अंत में दमदार पारी खेली और 4 गेंदों में लगातार चार छक्के जड़कर अंशुल कंबोंज की गेंद पर 16.4 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। लखनऊ की टीम इस मैच को आसानी से 7 विकेट से जीत गई।
चेन्नई के लिए यह मैच करो या मरो जैसा था, वहीं लखनऊ के लिए अब खोने को कुछ भी नहीं था, हालांकि, उसने चेन्नई सुपर किंग्स के क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को धराशायी करने में एक कदम जरूर बढ़ा दिया है।
पॉइंट्स टेबल पर पांचवें से 6वें स्थान पर खिसकी सीएसके
फिलहाल, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 12 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें से अब 6वें स्थान पर खिसक गई है, क्योंकि बहुत बुरी तरह हारी है जिससे रन रेट राजस्थान रॉयल्स से भी नीचे चला गया है।
आज फिर नहीं खेले महेंद्र सिंह धोनी
लखनऊ की ओर से मोहसिन खान आज के मैच में नहीं खेले। वहीं चेन्नई की टीम में एमएस धोनी अनुपलब्ध थे, जबकि जेमी ओवरटन आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड क्या है?
LSG Vs CSK LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया
LSG Vs CSK Scorecard: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से बुरी तरह से रौंद दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 188 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे LSG ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। पूरने ने चार गेंदों में चार छक्के जड़कर मैच खत्म किया।
LSG Vs CSK LIVE Score: शतक से चूके मिचेल मार्श, अब्दुल समद भी चलते बने
मिचेल मार्श 38 गेंदों में 90 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी तूफानी पारी के दौरान 9 चौके 7 छक्के लगाए। अब लखनऊ का तीसरा विकेट भी अब्दुल समद के रूप में गिर गया है। क्या सीएसके यहां से मैच जीत पाएगी यह बड़ा सवाल है। टीम का स्कोर, 13.4 ओवर 145 रन 3 विकेट के नुकसान पर।
LSG Vs CSK LIVE Score: शतक के करीब मार्श, इंग्लिस आउट
जोश इंग्लिस 32 गेंदों में 36 रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद पर उर्विल पटेल के हाथों कैच आउट हो गए हैं। मिचेल मार्श शतक के करीब हैं। टीम का स्कोर 11.4 ओवर की समाप्ति के बाद 135 रन 1 विकेट के नुकसान पर।
LSG Vs CSK LIVE Score: 10 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ का स्कोर
10 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 124 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह टारगेट पूरी तरह से लखनऊ की गिरफ्त में नजर आ रहा है।
LSG Vs CSK LIVE Score: 44 गेंदों में पूरा हुआ टीम शतक
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सिर्फ 44 गेंदों में ही 100 रन पूरे कर लिए हैं और उन्हें जीत के लिए 88 रनों की दरकार है और 80 से अधिक गेंदे शेष हैं। आवश्यक रन रेट कम होता जा रहा है। लखनऊ के बल्लेबाज आग उगल रहे हैं।
LSG Vs CSK LIVE Score: मिचेल मार्श ने 22 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, पावरप्ले में LSG का तूफान
22 गेंदों में 52 रन बनाकर मिचेल मार्श खेल रहे हैं, जबकि जोश इंग्लिश 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर में ही लखनऊ की टीम ने 86 रन बना दिए हैं और सीएसके के 188 रनों के लक्ष्य को छोटा कर दिया है।
LSG Vs CSK LIVE Score: सीएसके ने LSG को दिया 188 रनों का लक्ष्य
LSG Vs CSK LIVE Score: IPL 2026 Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 188 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। शिवम दुबे ने प्रिंस यादव के आखिरी ओवर में 23 रन मारे। कार्तिक शर्मा ने फिफ्टी जड़ी।
LSG Vs CSK LIVE Score: 18 ओवर के बाद सीएसके
18 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 153 रन पांच विकेट के नुकसान पर है। पिछला ओवर मयंक यादव ने शानदार डाला है।
LSG Vs CSK LIVE Score: 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे कार्तिक शर्मा
कार्तिक शर्मा 42 गेंदों में 71 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें शहबाज अहमद ने आखिरकार पवेलियन भेजा। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 16 ओवर की समाप्ति पर 142 रन है। शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए हैं, जो प्रशांत वीर का साथ देंगे।
LSG Vs CSK LIVE Score: कार्तिक शर्मा ने ठोकी फिफ्टी, चौथा विकेट गिरा
कार्तिक शर्मा ने 35 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली है। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और चार छक्के जड़े हैं। भरतपुर राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले युवा कार्तिक शर्मा की यह इस टूर्नामेंट में दूसरी फिफ्टी है। वे मैदान पर टिके हुए हैं और बडे़ शॉट लगा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 14.4 ओवर में 122 रन हो गया है और अभी अभी डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में टीम का चौथा विकेट भी गिर चुका है। ब्रेविस ने आज के मैच में 16 गेंदों में 25 रन बनाए, उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा।
LSG Vs CSK LIVE Score: 13 ओवर की समाप्ति के बाद 100 के पार पहुंची सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 100 के पार हो चुका है। टीम ने 13 ओवर की समाप्ति पर 108 रन बना दिए हैं। कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने शुरुआती तीन विकेट गिरने के बाद पारी को संभाल लिया है। कार्तिक शर्मा अच्छी लय में दिख रहे हैं। पिछले ओवर में प्रिंस यादव जैसे धाकड़ गेंदबाज को उन्होंने बैक टू बैक छक्के जड़ दिए थे।
LSG Vs CSK LIVE Score: 9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
9 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 69 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। कार्तिक शर्मा बल्लेबाजी करते हुए अच्छे दिख रहे हैं। पिछले ओवर में उन्होंने शहबाज अहमद को एक शानदार छक्का लगाया था।
LSG Vs CSK LIVE Score: चेन्नई ने खोया अपना तीसरा विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने उर्विल पटेल के रूप में 52 रनों के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया है। आज के मैच में उर्विल का बल्ला नहीं चला और उन्हें आकाश सिंह ने 7 रनों के स्कोर पर मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया। टीम का स्कोर 7.3 ओवर में 3 विकेट पर 58 रन है।
LSG Vs CSK LIVE Score: 6.4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
6.4 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 44 रन दो विकेट के नुकसान पर है। ऋतुराज गायकवाड़ के 31 के स्कोर पर आउट होने के बाद 36 के स्कोर पर संजू सैसमन भी पवेलियन लौट गए हैं। लखनऊ के गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।
LSG Vs CSK LIVE Score: सीएसके को लगा पहला झटका
सीएसके को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपना पहला विकेट कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में खो दिया है। उन्होंने 9 गेंदों में 13 रन बनाए। टीम का स्कोर 4 ओवर की समाप्ति पर 31 रन 1 विकेट के नुकसान पर है।
LSG Vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स 1 ओवर के बाद
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो गई है। संजू सैमसन और गायकवाड़ क्रीज पर बने हुए हैं। टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 1 ओवर में 13 रन है।
LSG Vs CSK LIVE Score: पहले बैटिंग करेगी चेन्नई सुपर किंग्स
LSG Vs CSK LIVE Score: IPL 2026 Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स पहले बैटिंग करेगी।
LSG Vs CSK LIVE Score: टॉप-4 में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। सीएसके आज का मैच कम से कम 32 रनों से जीत हासिल करके या 16 ओवरों या उससे कम में लक्ष्य का पीछा करके एसआरएच से आगे निकल सकती है और पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में जगह बना सकती है।
LSG Vs CSK LIVE Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XII
LSG Vs CSK LIVE Score: क्या महेंद्र सिंह धोनी आज का मैच खेलेंगे
महेंद्र सिंह धोनी लखनऊ के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्होंने लखनऊ के लिए ट्रैवल ही नहीं किया है। वहीं, सीएसके के लिए बड़ा झटका यह भी है कि जेमी ओवर्टन पूरे आईपीएल सीजन के लिए रूल्ड आउट हो चुके हैं।
LSG Vs CSK LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच आज
LSG Vs CSK LIVE Score: IPL 2026 Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टूर्नामेंट का 59वां मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर होंगे।