RCB के खिलाफ LSG की नजर टॉप 4 में एंट्री पर, विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस

Apr 15, 2026 01:50 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में बुधवार को आरसीबी और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच मैच है। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर लखनऊ सुपर जॉइंट्स इस मैच को जीतती है तो वह आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में पहुंच जाएगी। वहीं आरसीबी अगर जीती तो वह टॉप पर पहुंच सकती है।

RCB के खिलाफ LSG की नजर टॉप 4 में एंट्री पर, विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस

आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में बुधवार को आरसीबी और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच मैच है। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर लखनऊ सुपर जॉइंट्स इस मैच को जीतती है तो वह आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में पहुंच जाएगी। वहीं आरसीबी अगर जीती तो वह टॉप पर पहुंच सकती है। हालांकि विराट कोहली की घुटने की चोट आरसीबी की चिंता बढ़ा सकती है। कोहली टीम के ट्रेनिंग सेशन में तो दिखे लेकिन उनके मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने मैच से एक दिन पहले मंगलवार को विराट कोहली और केन विलियम्स के गर्मजोशी में मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। विलियमसन एलएसजी के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं। वीडियो में कोहली और विलियमसन का दोस्ताना दिख रहा। किंग कोहली एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत को भी गले लगाते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि कोहली अपने बाएं टखने में स्ट्रैप लगाए दिख रहे हैं। उन्होंने नेट में भी स्ट्रैप के साथ ही प्रैक्टिस की। इससे उनके एलएसजी के खिलाफ मैच खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2026 में अब तक आरसीबी के 4 मैचों में उन्होंने 179 रन बनाए हैं। अगर वह एलएसजी के खिलाफ मैच नहीं खेले तो आरसीबी के लिए ये एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। आरसीबी ने अब तक 4 मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। उसने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट, दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन और चौथे मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से शिकस्त दी थी। हालांकि, अपने तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसे 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। आरसीबी इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच सकती है।

लखनऊ सुपर जॉइंट्स की बात करें तो टीम पॉइंट्स टेबल में अभी 7वें पायदान पर है। आरसीबी के खिलाफ मैच में जीत उसे टॉप 4 में पहुंचा सकती है। अब तक खेले 4 मैचों में लखनऊ को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

एलएसजी ने 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की थी। पहले मैच में उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उसके बाद लखनऊ ने लगातार दो जीतें हासिल की। 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद को हराया तो 9 अप्रैल को केकेआर को धूल चटाई। चौथे मैच में उसके पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका था लेकिन गुजरात टाइटन्स से हारकर वह पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 से बाहर हो गई थी।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।