पंत ब्रिगेड की उम्मीदों का IPL 2026 में हुआ अंत, LSG बाहर होने वाली पहली टीम; लगाई ‘शर्मनाक हैट्रिक’

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। पंत ब्रिगेड ने आठ मैच गंवा दिए हैं।

पंत ब्रिगेड की उम्मीदों का IPL 2026 में हुआ अंत, LSG बाहर होने वाली पहली टीम; लगाई ‘शर्मनाक हैट्रिक’

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का आईपीएल 2026 में बंटाधार हो गया है। एलएसजी मौजूदा सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पहली टीम बन गई है। पंत ब्रिगेड को रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसके उसकी प्लेऑफ की धुंधली उम्मीदों का भी अंत हो गया। एलएसजी फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। उसके खाते में केवल 6 अंक हैं। लखनऊ टीम ने 11 मैचों में से तीन जीते और आठ गंवाए हैं। एलएसजी ने 'शर्मनाक हैट्रिक' लगाई है। यह लगातार सीजन है, जब लखनऊ की टीम प्लेऑफ में एंट्री नहीं कर सकी। एलएसजी 2024 और 2025 में तालिका में सातवें स्थान पर रही थी।

LSG की तूफानी शुरुआत पर फिरा पानी

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया। उर्विल पटेल ने 13 गेंद में अर्धशतक पूरा कर भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने 23 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 65 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जोश इंग्लिस की 33 गेंद में 85 रन की आक्रामक पारी के बावजूद सीएसके ने एलएसजी को आठ 203/8 के स्कोर पर रोक दिया और 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लिस ने अपनी पारी में छह छक्के और 10 चौके जड़कर एलएसजी का स्कोर नौवें ओवर के बाद 112 रन तक पहुंचा दिया था। ऐसे में जेमी ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों ने 10वें से 15वें ओवर के बीच 35 रन के अंदर चार विकेट झटककर एलएसजी की रनगति पर अंकुश लगा दिया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

CSK ने पहली बार 200 प्लस चेज किया

ओवरटन ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें इंग्लिस का विकेट भी शामिल था। नूर अहमद ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि अंशुल कंबोज को दो विकेट मिले लेकिन उन्होंने 47 रन खर्च किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन (14 गेंद में 28 रन) और ऋतुराज गायकवाड़ (14 गेंद में 42 रन) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। सैमसन कुछ आकर्षक शॉट खेलने के बाद चौथे ओवर में राठी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद उर्विल पटेल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया। पावरप्ले में सीएसके का स्कोर एक विकेट पर 97 रन था। शिवम दुबे (नाबाद 15) ने एडेन मारक्रम के खिलाफ अंतिम ओवर में लगातार दो छक्के जड़े, जिससे चेन्नई ने पहली बार 200 से अधिक का टारगेट चेज किया। प्रशांत वीर 17 रन पर नाबाद रहे। सीएसके 11 मैचों में छठी जीत के बाद 12 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।