पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ IPL के इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, SRH ने CSK को लगाई धोबी पछाड़
पंजाब किंग्स के नाम IPL के इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पंजाब किंग्स किसी एक मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। उधर, SRH ने CSK को धोबी पछाड़ लगा दी है।

IPL 2026 के हाफ फेज तक पंजाब किंग्स सबसे बेहतर टीम नजर आ रही थी, जो 7-7 मैच होने तक अजेय थी। 7 में से 6 मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते थे और एक मैच उनका बेनतीजा रहा था, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैचों में पंजाब किंग्स को हार मिली है। इस बीच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम के नाम IPL के इतिहास का एक सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पंजाब किंग्स किसी एक मैदान पर एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। उधर, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को इसी रिकॉर्ड के मामले में धोबी पछाड़ लगा दी है।
दरअसल, पंजाब किंग्स को लगातार 9वीं बार हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली है। पंजाब की हार का सिलसिला इस मैदान पर एसआरएच के खिलाफ 2015 से जारी है, जो 2026 तक थम नहीं पाया है। यहां तक कि 2010 से लेकर 2024 तक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को लगातार 8 बार मात दी थी, लेकिन पंजाब की टीम लगातार 9 मैच हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में हार चुकी है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 7 बार दिल्ली कैपिटल्स को अपने होम ग्राउंड पर हराया है। 2011 से 2023 तक दिल्ली की टीम लगातार सात मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हारी थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2013 से लेकर 2023 तक 7 मैच जीते थे। हालांकि, वह सभी स्ट्रीक टूट चुकी हैं, लेकिन पंजाब किंग्स की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार की स्ट्रीक अभी भी जारी है, जो 2027 में जाकर टूटने की उम्मीद है।
IPL में एक मैदान पर एक टीम का किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे लंबा जीत का सिलसिला
9 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम PBKS, हैदराबाद (2015-26)*
8 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम RCB, चेन्नई (2010-24)
7 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम DC, चेन्नई (2011-23)
7 - मुंबई इंडियंस बनाम KKR, वानखेड़े (2013-23)
यह अब ऐसा रिकॉर्ड बन गया है, जो आने वाले एक या दो नहीं, बल्कि दशकों तक टूटने वाला नहीं है। इसके पीछे का कारण यह है कि एक सीजन में एक ही मैच होता है और मौजूदा समय में कोई ऐसी टीम नहीं है, जो लगातार अपने होम ग्राउंड पर किसी एक टीम को हरा रही हो। इस वजह से पंजाब किंग्स के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड अगले कई सालों तक रहने वाला है। अगर 2027 में पंजाब को हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ जीत नहीं मिलती है तो यह रिकॉर्ड और भी ज्यादा शर्मनाक हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



