IPL में इतनी खराब शुरुआत करने वाली अकेली नहीं है KKR, MI-RCB सहित ये चार टीमें भी कटा चुकी हैं नाक
आईपीएल के इतिहास में अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में एक भी मैच ना जीतने वाली केकेआर अकेली टीम नहीं है, बल्कि इससे पहले चार टीमें ऐसा कर चुकी हैं, जिसमें विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने भी ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था।

आईपीएल 2026 के संस्करण में एक बार फिर केकेआर को निराशा हाथ लगी है। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने तीन बार की चैंपियन को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ सीजन में केकेआर की 5वीं हार हो गई है और 6 मुकाबलों में उसे एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। केकेआर का पंजाब किंग्स के साथ वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जिसकी वजह से दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिए गए थे, सिर्फ वही एक पॉइंट केकेआर के पास है, बाकी उसने खुद से एक भी अंक अर्जित नहीं किया है। केकेआर को शुरुआती 6 मैचों में से एक भी जीत हासिल ना करने की वजह से अब प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो रही हैं। अंक तालिका में यह टीम 10वें स्थान पर मौजूद है।
डेक्कन चार्जर्स और डेल्ही डेयरडेविल्स भी कर चुकी हैं ऐसा
आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी टीम ने अपने शुरुआती 6 मुकाबले में एक में भी जीत का स्वाद ना चखा हो। ऐसा इससे पहले चार बार हो चुका है और चार बड़ी टीमों ने हार का ऐसा दंश झेला है। आईपीएल इतिहास में पहली बार साल 2012 में ऐसा हुआ था जब शुरुआती 6 मुकाबलों में से एक भी मुकाबला कोई टीम नहीं जीत सकी थी। यह टीम डेक्कन चार्जर्स थी। इसके बाद अगले ही साल डेल्ही डेयरडेविल्स का भी इसी तरह का खराब सीजन गया था और उसने भी नाक कटाई थी। दिल्ली की टीम ने आईपीएल 2013 में अपने लगातार शुरुआती मैच हारे थे और पहले 6 मुकाबलों में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी थी।
कोहली-रोहित की कप्तानी में RCB-MI के नाम भी है ये शर्मनाक रिकॉर्ड
इस फेहरिस्त में मौजूदा समय की दो सबसे बड़ी टीमें भी शामिल हैं। इन टीमों का नाम है मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू। विराट कोहली और रोहित शर्मा के स्टारडम वाली ये टीमें भी इस तरह शर्मिंदगी और हार का दंश रहाणे की केकेआर से पहले ही झेल चुकी हैं। आरसीबी के लिए साल 2019 किसी बुरे सपने की तरह गुजरा था। तब विराट कोहली टीम की कप्तानी किया करते थे। किंग कोहली की कप्तानी में आरसीबी की टीम ने साल 2019 में अपने पहले 6 मुकाबलों में से एक में भी जीत हासिल नहीं की थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए इस तरह का खराब साल 2022 गुजरा था। तब मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में थी और टीम ने इतनी गंदी शुरुआत की थी कि पहले 6 मुकाबलों में से एक में भी जीत हासिल नहीं कर सकी थी।
IPL सीजन के पहले 6 मैचों में कोई जीत ना हासिल करने वाली टीमें
डेक्कन चार्जर्स (2012)
दिल्ली डेयरडेविल्स (2013)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (2019)
मुंबई इंडियंस (2022)
कोलकाता नाइट राइडर्स (2026)*
आज के मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कैमरन ग्रीन की 79 रनों की पारी के साथ निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाए थे और 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे कप्तान शुभमन गिल की 86 रनों की दमदार पारी की मदद से जीटी ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर जगह बनाई।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



