Latest IPL 2026 Points Table: RCB की हो गई बल्ले-बल्ले, जानिए कौन है अंकतालिका में इस समय टॉप 4 में

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Latest IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटन्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, गुजरात की टीम सातवें स्थान पर बरकरार है, लेकिन चौथी हार उन्हें मिली है।

Latest IPL 2026 Points Table: RCB की हो गई बल्ले-बल्ले, जानिए कौन है अंकतालिका में इस समय टॉप 4 में

Latest IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में एक ही बदलाव रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी वर्सेस गुजरात टाइटन्स यानी जीटी मैच के बाद दिखा। हार के बावजूद गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में अपने स्थान पर बरकरार है, जबकि आरसीबी को एक पायदान का फायदा हुआ है। शनिवार 25 अप्रैल को सभी टीमें सीजन के आधे-आधे लीग मैच खेल लेंगी। आरसीबी और जीटी के भी 7-7 मैच हो गए हैं। आरसीबी ने तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर छलांग लगाई है।

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स अभी भी शीर्ष पर है, जो एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। 6 मैचों में से 5 मैच जीते हैं और एक बेनतीजा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक हाफ स्टेज तक बटोर लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर है। आरआर ने भी 7 में से 5 मैच जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट आरसीबी का बेहतर है। इसलिए वे दूसरे स्थान पर हैं। टॉप 4 में चौथी टीम सनराइजर्स हैदराबाद है, जो पहले सात में से चार मुकाबले जीत चुकी है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

अंकतालिका में पांचवें पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जो 7 में से 3 मैच जीत चुकी है। छठे स्थान पर विराजमान दिल्ली कैपिटल्स के खाते में भी 6 पॉइंट हैं, जबकि हार के बावजूद सातवें स्थान पर बरकरार रहने वाले गुजरात टाइटन्स के खाते में भी 6 ही अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट सीएसके का अच्छा है। इसके बाद दिल्ली और फिर जीटी का नेट रन रेट है। दिल्ली को आज अपना सातवां लीग मैच पंजाब के खिलाफ खेलना है। इस मैच के साथ आईपीएल के लीग स्टेज का आधा सफर समाप्त हो जाएगा।

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर मुंबई इंडियंस है, जो 7 में से सिर्फ 2 ही मैच जीती है। वहीं, 9वें स्थान पर विराजमान लखनऊ सुपर जायंट्स का भी यही हाल है। हालांकि, नेट रन रेट मुंबई का अच्छा है। ऐसे में वे 8वें स्थान पर हैं। इसके अलावा सबसे आखिरी पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो सात में से सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज कर पाई है। एक मुकाबला उनका बेनतीजा रहा है। इस तरह हाफ स्टेज के बाद उनके खाते में सिर्फ 3 अंक हैं। आखिरी तीन पायदानों पर विराजमान टीमों के लिए आगे का सफर तय करना बहुत कठिन है।

IPL 2026 Points Table Latest

पोजिशनटीममैच खेलेजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1

PBKS

65011.42011
2

RCB

75201.10110
3

RR

75200.79010
4

SRH

74300.8208
5

CSK

73400.1186
6

DC

6330-0.1306
7

GT

7340-0.7906
8

MI

7250-0.7364
9

LSG

7250-1.2774
10

KKR

7151-0.8793
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।