IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स ने PBKS से छीना नंबर वन का ताज, MI को हुआ भारी नुकसान

Apr 08, 2026 05:55 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Latest IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। पंजाब किंग्स अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। एमआई को भी अपनी हार से नुकसान हुआ है।

IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स ने PBKS से छीना नंबर वन का ताज, MI को हुआ भारी नुकसान

Latest IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला भले ही 11-11 ओवर का हुआ था, लेकिन फिर भी रोमांचक था। ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच था, जिसमें राजस्थान की टीम ने 27 रनों से जीता और आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। पंजाब किंग्स जो पांच अंकों के साथ पहले स्थान पर थी, अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। एमआई को भी अपनी हार से बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स अब लगातार तीसरा मैच जीतकर 6 अंकों के साथ नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान है। पंजाब किंग्स पांच पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है, जबकि तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जो 2 मैच जीतकर चार अंक हासिल कर चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के खाते में भी चार पॉइंट हैं और टीम चौथे स्थान पर है, लेकिन नेट रन रेट आरसीबी का अच्छा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 में से एक मैच जीता है और टीम पांचवें स्थान पर है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में अभी तक छठे स्थान पर मुंबई इंडियंस थी, लेकिन अब इस नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर खिसक गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स 3 मैचों में एक पॉइंट के साथ आठवें नंबर पर विराजमान है, जबकि 9वें स्थान पर गुजरात टाइटन्स है, जो अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है। सबसे आखिरी पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जो लगातार तीन मैच इस सीजन में हार चुकी है। पांच बार की चैंपियन टीम की हालत इस सीजन खराब रही है।

क्रमटीमेंमैच खेलेजीतेहारेबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्स
1राजस्थान रॉयल्स33002.4036
2पंजाब किंग्स32010.6375
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु22002.5014
4दिल्ली कैपिटल्स22001.1704
5सनराइजर्स हैदराबाद31200.2752
6लखनऊ सुपर जायंट्स2110-0.5422
7मुंबई इंडियंस3120-0.7152
8कोलकाता नाइट राइडर्स3021-1.9641
9गुजरात टाइटन्स2020-0.4240
10चेन्नई सुपर किंग्स3030-2.5170

राजस्थान रॉयल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच की बात करें तो यह बारिश के कारण 11-11 ओवर का हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 150 रनों का टोटल बना दिया था। एमआई के सामने 151 रनों का लक्ष्य था। मुंबई इंडियंस को शुरुआत अच्छी नहीं मिली और फिर टीम 123 रनों तक ही पहुंच पाई और मुकाबला हार गई।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।