IPL 2026 Points Table: 4-4 मैचों के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल, कौन है सरपंच और कौन फिसड्डी? जानिए

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 19वें सीजन के अब तक 4-4 मैच खेले जा चुके हैं और इन मैचों के बाद कौन सी टीम किस स्थान पर है और किसने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है और किसने एक भी मैच नहीं जीता है?

IPL 2026 Points Table: 4-4 मैचों के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल, कौन है सरपंच और कौन फिसड्डी? जानिए

Latest IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के अब तक 20 मुकाबले रविवार 12 अप्रैल तक खेले जा चुके हैं। आईपीएल 2026 में हर टीम ने 4-4 मुकाबले अब तक खेल लिए हैं। एक टीम ऐसी है, जिसने चारों मुकाबले अपने जीत लिए हैं, जबकि एक टीम को अभी तक पहले मैच में जीत मिलने का इंतजार है। इस तरह आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल बहुत ही खास है। आप जान लीजिए कि कौन सी टीमें टॉप पर हैं और कौन सी टेबल में नीचे लगी हुई हैं?

आईपीएल 2026 में अब तक अपने सभी चार मैचों को जीतने वाली एकमात्र टीम है राजस्थान रॉयल्स, जो पॉइंट्स टेबल में 8 पॉइंट्स के साथ नंबर एक पर है। दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स जरूर है, लेकिन उसने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह पंजाब के खाते में 7 पॉइंट हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी है। पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी है, जो चार मैचों में से तीन मैच जीती है। एक मुकाबले में उन्हें हार मिली है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जो चार मैचों में से दो मैच जीत चुकी है और खाते में 4 पॉइंट हैं। लिस्ट में पांचवें पायदान पर गुजरात टाइटन्स है, जिसने भी चार में से दो मैच जीतने में सफलता हासिल की है और दो ही मैच गंवाए हैं। यही हाल छठे पायदान पर विराजमान लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत है, जो चार में से दो मैच जीती है। इन सभी टीमों ने कम से कम दो मुकाबले जीते हैं। चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर विराजमान टीमों ने कम से कम दो मैच जीते हैं और इतने ही मैच गंवाए भी हैं।

वहीं, अगर आईपीएल की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल की बात करें तो सातवें से 10वें नंबर तक की टीमों ने एक से ज्यादा मुकाबला नहीं जीता है। सातवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जो चार में से तीन मैच हारी है और एक मैच जीती है। आठवें पायदान पर मुंबई इंडियंस है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम का भी यही हाल है, जो तीन मैच हारी है और एक मैच जीती है। चेन्नई सुपर किंग्स की हालत भी यही है। वह भी तीन मैच हारने के बाद चौथा मैच जीती है। सीएसके नौवें नंबर पर है। सबसे आखिरी पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर है, जिसने एक भी मैच नहीं जीता है। तीन मैच हारे हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह केकेआर के खाते में सिर्फ एक ही पॉइंट है।

IPL 2026 Points Table Latest

क्रमटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1राजस्थान रॉयल्स44002.0558
2पंजाब किंग्स43010.7207
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु43101.1486
4दिल्ली कैपिटल्स42200.3224
5गुजरात टाइटन्स4220-0.0294
6लखनऊ सुपर जायंट्स4220-0.4274
7सनराइजर्स हैदराबाद4130-0.0242
8मुंबई इंडियंस4130-0.7722
9चेन्नई सुपर किंग्स4130-1.5322
10कोलकाता नाइट राइडर्स4031-1.3151
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।