पिछली बार इन टीमों के बीच खेला गया था दूसरा क्वालीफायर, रात के करीब 2 बजे निकला था रिजल्ट
आईपीएल का पिछला दूसरा क्वालीफायर बारिश से प्रभावित हुआ था। पंजाब किंग्स ने मुंबई को हराकर फाइनल का सफर तय किया था, जहां उसे बेंगलुरु से हार मिली थी। दूसरा क्वालीफायर करीब दो बजे खत्म हुआ था।

आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुल्लांपुर में गुजरात टाइंट और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर पर फैंस की नजरें रहेंगी। क्योंकि जारी सीजन में दोनों ही टीमें इन पर ज्यादा निर्भर रही हैं। हालांकि गुजरात की टीम पहला क्वालीफायर हार कर आ रही है, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर में धमाकेदार जीत हासिल की। वहीं पिछले सीजन का दूसरा क्वालीफायर बेहद शानदार रहा था। हाईस्कोरिंग मुकाबला होने के साथ मैच बारिश की वजह से काफी देरी तक चला था और फैंस को रात के करीब दो बजे फाइनलिस्ट मिला था। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफायर हुआ था, जहां पंजाब ने एक ओवर पहले मैच अपने नाम करके फाइनल में जगह बनाई थी।
मुंबई-पंजाब के बीच हुई थी भिड़ंत
पिछले सीजन हुए दूसरे क्वालीफायर की बात करें तो बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ था। टॉस होने के बाद आई बारिश की वजह से करीब दो घंटे बाद मैच शुरू हो सका था। पंजाब ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने तीसरे ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 29 गेंद में 51 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो 24 गेंद में 38 रन बनाकर विजय कुमार का शिकार बने थे। सूर्यकुमार और तिलक ने भी पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। सूर्यकुमार ने 26 गेंद में 44 रन बनाए। तिलक वर्मा 29 गेंद में 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद में 15 रन बनाए। नमन धीर ने आखिरी ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की और 18 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स की ओर से अज़मतुल्लाह ने दो विकेट लिए। अर्शदीप ने 4 ओवर में 44 रन लुटाए थे। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए।
इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने तीसरे ओवर में प्रभसिमरन का विकेट गंवाया। उन्होंने 9 गेंद में 6 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। जोस इंग्लिश ने 21 गेंद में 38 रन की दमदार पारी खेली। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा ने पारी को संभाला और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 47 गेंद में 84 रन की साझेदारी हुई। नेहल 29 गेंद में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शंशाक दो के स्कोर पर रन आउट हुए। हालांकि श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाले रखा और अंत तक टिके रहे। उन्होंने 41 गेंद में 87 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। श्रेयस ने छक्का मारते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था, जहां बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब के बल्लेबाज दबाव झेल नहीं सके और टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 रन से फाइनल जीतकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



