VIDEO: वैभव सूर्यवंशी को लेकर काइल जैमीसन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं अपनी जिंदगी में कभी किसी बच्चे से इतना नहीं डरा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने 15 साल के खिलाड़ी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जैमीसन का कहना है कि वह शायद ही अपनी जिंदगी में 15 साल के किसी बच्चे से इतने डरे हैं।

Kyle Jamieson and Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड कर ‘सैंडऑफ’ देने वाले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने 15 साल के खिलाड़ी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जैमीसन का कहना है कि वह शायद ही अपनी जिंदगी में 15 साल के किसी बच्चे से इतने डरे हैं। हालांकि जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को मात्र 4 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी सफलता दिलाई। जैमीसन ने वैभव को आउट करने के बाद ज्यादा ही जोश में जश्न मनाया जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सजा भी सुनाई।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL वेबसाइट पर शेयर किए गए एक वीडियो में जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी जिंदगी में कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा हूं। लेकिन हां, हमने गेम में जाने से पहले थोड़ी प्लानिंग की थी। यह अच्छा था कि इसका फायदा हुआ।"

जैमीसन ने मैच में जाने से पहले अपनी टीम के प्लान के बारे में खुलकर बात की, और इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए RR की ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को जल्दी आउट करना कितना जरूरी था।

न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "ज्यादातर टीमों के लिए राजस्थान की टीम को देखें तो, उनके टॉप दो खिलाड़ियों ने ही उन्हें अच्छी शुरुआत दिलाई है। स्टार्की ने एक हाई फुल टॉस और मैंने एक यॉर्कर पर आउट किया। जल्दी आउट होना अच्छा था और मुझे लगता है कि इससे पावर प्ले में फ्लो थोड़ा कम हुआ।"

बता दें, काइल जैमीसन की आईपीएल 2026 में एंट्री चोटिल लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में हुई है। जैमीसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर गेंदबाजी का भार संभाला, उन्होंने इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की तारीफ में कहा।

उन्होंने कहा, "वह वर्ल्ड क्लास है, इसलिए जब भी आपकी टीम में उनमें से कोई एक होता है, तो यह बहुत बड़ा फायदा होता है। वह सही समय पर आया, हमें पॉइंट्स टेबल पर थोड़ा आगे बढ़ने की जरूरत थी। उसके साथ नई बॉल शेयर करना अच्छा लगा, वह बहुत शानदार है।"

कैसा रहा RR vs DC मैच?

दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (75 रन) और पाथुम निसांका (62 रन) के अर्धशतकों से मिली शानदार शुरूआत के दम पर शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद रहते सात विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन हार के बाद मिली इस जीत से आठ अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि राजस्थान रॉयल्स 12 अंक से चौथे स्थान पर कायम है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहुल (छह चौके, पांच छक्के) और निसांका (33 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) के बीच पहले विकेट के लिए 57 गेंद में 110 रन की भागीदारी के बाद नीतिश राणा ने 17 गेंद में 33 रन की पारी खेली। फिर ट्रिस्टन स्टब्स (11 गेंद में नाबाद 18 रन) और आशुतोष शर्मा (15 गेंद में नाबाद 25 रन) टीम को पांच गेंद रहते तीन विकेट पर 226 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स का यह अपने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल 'चेज' रहा।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत छह विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लेकिन राहुल और निसांका के अर्धशतक पराग की शानदार पारी पर भारी पड़े।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आईपीएल 2026 (IPL 2026)मैं अपनी जिंदगी में कभी किसी बच्चे से इतना नहीं डरा- सूर्यवंशी को लेकर जैमीसन