सर्जरी के बाद कब तक मैदान पर उतरेंगे हर्षित राणा? पूरा IPL खेलने पर भी सस्पेंस

Feb 10, 2026 04:21 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह से न सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड से बाहर हो गए, बल्कि अब तो उनके आईपीएल 2026 के भी पूरा खेलने पर सस्पेंस बन गया है। राणा को वर्ल्ड कप से ठीक पहले घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद मंगलवार को सर्जरी हुई।

सर्जरी के बाद कब तक मैदान पर उतरेंगे हर्षित राणा? पूरा IPL खेलने पर भी सस्पेंस

तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह से न सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड से बाहर हो गए, बल्कि अब तो उनके आईपीएल 2026 के भी पूरा खेलने पर सस्पेंस बन गया है। राणा को वर्ल्ड कप से ठीक पहले घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद मंगलवार को सर्जरी हुई।

हर्षित राणा के लिए ये चोट सिर्फ इस लिहाज से बड़ा जख्म दे गई कि उन्हें वर्ल्ड कप जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने से महरूम होना पड़ा। किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है वर्ल्ड कप में देश के लिए खेलना।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वर्ल्ड कप को लेकर राणा काफी उत्साहित थे क्योंकि यह उनके करियर का पहला आईसीसी वर्ल्ड कप होने वाला था। लेकिन अमेरिका के साथ भारत के पहले मैच से ठीक 2 दिन पहले 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच में वह घुटनों में चोट लगा बैठे। नतीजा ये हुआ कि जिस वर्ल्ड कप को लेकर वह खूब सपने संजो रहे होंगे, वे सारे सपने एक झटके में चकनाचूर हो गए। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल किया गया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर्षित राणा को सर्जरी से रिकवरी में टाइम लगेगा और इस वजह से वह आईपीएल का शुरुआती बड़ा हिस्सा मिस कर सकते हैं। टीओआई ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ‘कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल (मुंबई) में राणा की सर्जरी दिनशॉ पार्दीवाला ने किया। सर्जरी के बाद उन्होंने एक निश्चित अवधि तक आराम करना होगा। उसके बाद रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया शुरू होगी और वह इसके लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में जाएंगे।’

सूत्रों ने ये भी बताया कि अगर आने वाले पूरे आईपीएल सीजन से बाहर नहीं भी हुए तो उन्हें टूर्नामेंट के एक बड़े हिस्से से वंचित होना पड़ सकता है। हर्षित राणा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं।

इससे पहले हर्षित राणा ने सर्जरी के बाद सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था उनका ध्यान अब रिकवरी पर है। राणा ने पोस्ट किया, ‘सर्जरी सही तरह हो गई है। अब मेरा ध्यान रिकवरी और फिर से उस चीज को करने पर है जो मुझे पसंद है (क्रिकेट खेलना)।’

हर्षित राणा ने अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में बल्ले से भी अपनी काबिलियत से प्रभावित किया है। उनके करियर पर निगाह डालें तो उन्होंने अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 4 विकेट और 7 रन दर्ज हैं। इसी तरह उन्होंने अब तक 14 ओडीआई खेले हैं जिनमें उनके नाम 26 विकेट और 124 रन दर्ज हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। राणा ने अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 9 विकेट और 57 रन दर्ज हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।