केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा; एक दिन में 3 खिलाड़ियों की सिर सजी ऑरेंज कैप; किसने मारी बाजी?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Orange Cap की रेस में काफी उथल-पुथल मच गई है। एक दिन में यह कैप तीन-तीन खिलाड़ियों के सिर सजी। केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा ने भी लंबी छलांग लगाई। आईए जानते हैं अंत में किसने बाजी मारी-

केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा; एक दिन में 3 खिलाड़ियों की सिर सजी ऑरेंज कैप; किसने मारी बाजी?

IPL 2026 Orange Cap की रेस में शनिवार, 25 अप्रैल को काफी उथल-पुथल देखने को मिली। दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 328 रनों के साथ पहले पायदान पर थे, मगर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा ऑरेंज कैप की रेस में बदलाव देखने को मिले। विराट कोहली देखते ही देखते ऑरेंज कैप की रेस में पहले से सीधा पांचवें पायादन पर खिस गए। जी हां, एक दिन में कुल तीन खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप को अपने नाम किया। आईए जानते हैं अंत में किस बल्लेबाज ने बाजी मारी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

केएल राहुल के सिर सबसे पहले सजी ऑरेंज कैप

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल DC vs PBKS मैच से पहले ऑरेंज कैप की रेस में दूर-दूर तक नहीं थे, मगर इस मुकाबले में उन्होंने 152 रनों की नाबाद पारी खेल लंबी छलांग लगाई। विराट कोहली को पछाड़ते हुए उन्होंने नंबर-1 की पोजिशन हासिल की। केएल राहुल के नाम अब 7 पारियों में 59.50 की औसत और 187.89 के स्ट्राइक रेट के साथ 357 रन दर्ज हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ किया कमाल

वैभव सूर्यवंशी ने इसके बाद ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। उन्होंने चंद घंटों में केएल राहुल से उनकी नंबर-1 की पोजिशन छीन ली। वैभव सूर्यवंशी ने दिन के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 103 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी के नाम इस पारी के बाद आईपीएल 2026 में 357 रन हो गए हैं। केएल राहुल से बेहतर स्ट्राइक रेट होने की वजह से वह रन बनाने के बावजूद आगे निकल गए।

अभिषेक शर्मा ने अंत में मारी बाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अंत में ऑरेंज कैप की रेस में बाजी मारी। अभिषेक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 229 के टारगेट का पीछा करते हुए अपनी टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। उन्होंने 29 गेंदों पर 11 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 57 रनों की पारी खेली। इसी के साथ आईपीएल 2026 में उनके नाम सबसे अधिक 380 रन हो गए हैं। यह रन उन्होंने 8 मैचों में 54.29 की औसत और 212.29 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। वहीं SRH के हेनरिक क्लासेन ने 29 रन बनाकर विराट कोहली को लिस्ट में पीछे किया।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा- 380

वैभव सूर्यवंशी- 357

केएल राहुल- 357

हेनरिक क्लासेन- 349

विराट कोहली- 328

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।