KKR vs MI Pitch Report: बल्लेबाज बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे अटैक? कोलकाता में आज कैसा होगा पिच का मिजाज?

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

KKR vs MI Pitch Report: कोलकाता में कोलकाता नाइट वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच आज खेला जाना है। इससे पहले जान लीजिए कि कोलकाता की पिच का मिजाज आज कैसा रहने की उम्मीद है।

KKR vs MI Pitch Report: बल्लेबाज बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे अटैक? कोलकाता में आज कैसा होगा पिच का मिजाज?

KKR vs MI Pitch Report: कोलकाता नाइट वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच आज कोलकाता में खेला जाएगा, जो आईपीएल 2026 का 65वां लीग मैच है। यह मैच केकेआर के लिए प्लेऑफ्स की रेस को देखते हुए अहम है, जबकि मुंबई इंडियंस चाहेगी कि टूर्नामेंट को अच्छे नोट पर खत्म किया जाए और कुछ मैच जीते जाएं। एमआई प्लेऑफ्स की रेस से पहले ही बाहर हो गई है। केकेआर के लिए यह मैच बहुत अहम है। ऐसे में मुकाबला कड़ा हो सकता है। इससे पहले आप जान लीजिए के कोलकाता में गेंदबाज अपना दमखम दिखाते हैं या फिर बल्लेबाजों को ही यह मैदान रास आएगा? पिच रिपोर्ट में आप सारी चीजों के बारे में जान लीजिए।

कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 105 मैच खेले गए हैं। इनमें से 44 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 59 मैचों में रन चेज करते हुए टीमों को जीत मिली है। रन चेज में जीत प्रतिशत 56 फीसदी से ज्यादा रहता है। यही कारण है कि यहां टीमें टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करना पसंद करती हैं। ओस एक फैक्टर यहां रहता है, जिससे रन चेज आसान होती है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

टॉस की भूमिका कोलकाता में बहुत ज्यादा मायने नहीं रखती है। ऐसा आंकड़े बताते हैं। 52 मैच टॉस जीतने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 51 मैच टॉस हारने वाली टीम भी जीती है। 2 मुकाबले यहां बारिश की वजह से बेनतीजा रहे हैं। एक मैच तो इसी सीजन यहां बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था।

पहली पारी का औसत स्कोर आईपीएल में 165 से ज्यादा का है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोलकाता में खूब रन बनते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के नियम और मॉर्डन टी20 क्रिकेट को देखते हुए आराम से 200 रन यहां बन सकते हैं। विशाल स्कोर चेज भी आसानी से हो सकता है। 262 रनों का स्कोर भी इस मैदान पर बना है, जबकि 49 रन सबसे कम स्कोर आरसीबी ने यहां बनाया था।

गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 8.60 का इकॉनमी रेट औसतन यहां गेंदबाजों का रहता है, जबकि विकेट चटकाने के लिए करीब 28 रनों का इंतजार उनको करना पड़ता है। 57.63 फीसदी विकेट कोलकाता में तेज गेंदबाजों को मिलते हैं, जबकि करीब 44 फीसदी विकेट यहां स्पिनर चटकाते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि स्पिनर यहां हावी हो सकते हैं। दोनों टीमें के पास कुछ अच्छे स्पिनर हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।