KKR Vs MI: KKR ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को किया और पुख्ता
KKR vs MI: आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और पुख्ता कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने केकेआर के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।
KKR vs MI match result: KKR vs MI: आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और पुख्ता कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने केकेआर के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।
जीत के साथ प्लेऑफ की ओर बढ़ी केकेआर
आज के मैच में जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों में 6 जीत और 6 हार साथ ही 1 मैच रद्द के 1 अंक के साथ कुल 13 अंक हो गए हैं और उसका एक मुकाबला बचा हआ है। अगर केकेआर की टीम अपना अगला मुकाबला जीत जाती है और राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस हरा देती है तो यह टीम प्लेऑफ में आसानी से पहुंच सकती है। पंजाब किंग्स के लिए भी आखिरी मुकाबला जीतना अनिवार्य होगा अगर प्लेऑफ में पहुंचना है। पंजाब अपना आखिरी मुकाबला जीतती है तो राजस्थान के हारने और खुद के जीतने के बाद भी केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना इस बात पर निर्भर करेगा कि पंजाब में और उसमें से किसका रन रेट बेहतर है।
सुनील नरेन ने चार ओवर में सिर्फ 13 रन दिए
मैच की बात करें तो बुधवार को खेले गए मुकाबले में पिच काफी मुश्किल रही। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई इंडियंस की टीम को रन नहीं बनाने दिए। 5 बार की चैंपियन ब्लू आर्मी ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए, जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। आज के मैच में कोलकाता की ओर से मनीष पांडे ने 45, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 40 रनों की दमदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और एक विकेट हासिल किया।
KKR vs mi 65th match Eden Gardens Pitch: पिच संभवतः वही होगी जो इस सीज़न की शुरुआत में KKR-RR मैच के लिए इस्तेमाल की गई थी, जब वरुण चक्रवर्ती के प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन (3 विकेट लेकर 14 रन) ने मेजबान टीम को हार के सिलसिले को तोड़ने में मदद की थी।मौसम की बात करें तो कोलकाता में बहुत गर्मी और उमस है, और मैच शुरू होने के समय तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
MI का KKR के खिलाफ head-to-head record- आज तक दोनों टीमों के बीच जितनी भी बार भिड़ंत हुई है उसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई ने केकेआर के खिलाफ 25 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर ने 11 मैचों में जीत हासिल की है।
KKR Vs MI LIVE Score: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया
KKR vs MI: आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और पुख्ता कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने केकेआर के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।
KKR Vs MI LIVE Score: केकेआर ने खोया पांचवां विकेट
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पांचवा विकेट भी खो दिया है। गजनफर की गेंद पर कार्बिन बॉश ने पॉवेल का शानदार कैच पकड़ा है। मैच में ट्विस्ट आ गया है। पावेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। अब दोनों बल्लेबाज 0 के स्कोर पर क्रीज पर मौजूद हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: केकेआर को लगा चौथा झटका
मनीष पांडे मुश्किल पिच पर अच्छी पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंंने 33 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली है। फिलहाल केकेआर का स्कोर 118 रन चार विकेट के नुकसान पर।
KKR Vs MI LIVE Score: 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
13 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 112 रन तीन विकेट के नुकसान पर है। अब उसे जीत के लिए 42 गेंदों में 36 रनों की जरूरत है।
KKR Vs MI LIVE Score: 11 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर
11 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 93 रन 3 विकेट के नुकसान पर है। केकेआर इस मैच में जीत की ओर अग्रसर नजर आ रही है। रोवमैन पॉवेल और मनीष पांडे अच्छी लय में दिखते हुए।
KKR Vs MI LIVE Score: केकेआर ने खोया तीसरा विकेट
केकेआर ने 54 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट भी खो दिया है। कैमरन ग्रीन 8 गेंदों में चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम का स्कोर फिलहाल, 7.3 ओवर में 60 रन 3 विकेट के नुकसान पर है।
KKR Vs MI LIVE Score: पावरप्ले में केकेआर ने ठोक दिए इतने रन
पावरप्ले की समाप्ति पर केकेआर अच्छी स्थिति में दिख रही है। टीम ने कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलेन का विकेट जरूर खोया है, लेकिन 6 ओवर की समाप्ति पर 51 रन भी बना दिए हैं। फिलहाल मनीष पांडे और कैमरन ग्रीन क्रीज पर बने हुए हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: चार ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर
चार ओवर की समाप्ति पर केकेआर ने 31 रन बना लिए हैं और सिर्फ 1 विकेट खोया है। मुश्किल पिच पर मनीष पांडे और कप्तान अजिंक्य रहाणे अच्छी लय पकड़ रहे हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: केकेआर ने खोया बहुत बड़ा विकेट
केकेआर की टीम ने 1 ओवर की समाप्ति पर 10 रन बना लिए हैं लेकिन एक बड़ा विकेट फिन एलेन के रूप में खो दिया है। वे 5 गेंदों में 8 रन ही बना सके। उन्हें दीपक चाहर ने बोल्ड कर दिया। बाहर जाती गेंद को एलेन मारना चाहते थे लेकिन बल्ले का भीतरी किनारा लगा और गेंद स्टंप्स पर जा लगी।
KKR Vs MI LIVE Score: मुंबई ने दिया 148 का टारगेट
मुंबई ने कोलकाता के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा है। कॉर्बिन बॉश 18 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। कार्तिक त्यागी ने अंतिम ओवर में 19 रन लुटाए, जिसमें बॉश ने दो छक्के और एक चौका लगाया। चाहर 10 रन बनाकर आउट हुए।
KKR Vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने खो दिए 7 विकेट
16.4 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। अभी तीन ओवर 2 गेंदें यानी 20 गेंदें शेष है ऐसे में क्या मुंबई के बल्लेबाज पूरे 20 ओवर खेलकर सम्मानजनक स्कोर बना पाएगें यह एक बड़ा सवाल है।
KKR Vs MI LIVE Score: तिलक वर्मा भी हुए आउट
मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट आउट हो चुका है। तिलक वर्मा 32 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: 13.1 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
13.1 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस की टीम ने 84 रन चार विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा सिर्फ 41 रनों पर ही चार विकेट आउट होने के बाद अब पारी को संभाल रहे हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: बारिश के बाद दोबारा शुरू हुआ मैच
बारिश के बाद दोबारा मैच शुरू हो चुका है। मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी कर रही है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 65 रन चार विकेट के नुकसान पर है। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: इतने बजे शुरू होगा मैच, ओवर में कोई कटौती नहीं
स्थानीय समयानुसार 21:03, जीएमटी 15:33: खेल स्थानीय समयानुसार 21:15 बजे फिर से शुरू होगा , यानी लगभग 10 मिनट बाद। कोई ओवर बर्बाद नहीं हुआ।
KKR Vs MI LIVE Score: जल्द शूरू होगा मैच
स्थानीय समयानुसार 20:58, जीएमटी 15:28: केकेआर के खिलाड़ी वार्म-अप कर रहे हैं। स्टंप्स लगा दिए गए हैं। खेल दोबारा शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
KKR Vs MI LIVE Score: कवर हटा दिए गए हैं, जल्द शुरू होगा मैच
अगर आप जानना चाहें तो बता दें कि मैदान को बचाने के लिए कुल चार कवर एक के ऊपर एक रखे गए थे। अब उन सभी को हटा दिया गया है। अंपायर मुख्य ग्राउंड्समैन से भी बात कर रहे हैं। ईडन गार्डन्स में जल निकासी व्यवस्था काफी अच्छी है और अगर आगे बारिश नहीं हुई तो जल्द ही खेल फिर से शुरू हो सकता है। अंपायर वापस लौट रहे हैं और ज्यादातर कवर हटा दिए गए हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: बारिश के कारण रुका मैच
मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर मैच में बारिश का साया आ पड़ा है। आज के मैच में 8 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने 57 रन बना लिए हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत बद से बदतर होती जा रही है। 41 रनों के स्कोर पर मुंबई की टीम ने 4 विकेट खो दिए हैं। सूर्यकुमार यादव भी अब आउट हो गए हैं। उन्होंने आज के मैच में सिर्फ 6 गेंदों में 15 रन बना सके। अब हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत। रोहित शर्मा भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने खोया दूसरा विकेट
मुंबई इंडियंस ने रयाल रिकल्टन के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया है। 17 रन के टीम के छोटे से स्कोर पर वे कैमरन ग्रीन का शिकार हो गए हैं। अब मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट भी गिर चुका है। उन्हें भी ग्रीन ने आउट किया। वे 3 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट हुए।
KKR Vs MI LIVE Score: 2 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
2 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के हो गया है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।
KKR Vs MI LIVE Score: ऐसी है आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेलटन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा
KKR Vs MI LIVE Score: हार्दिक की वापसी, केकेआर ने जीता टॉस
KKR vs MI Live Score Today: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बैटिंग करेगी। कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है।
KKR Vs MI LIVE Score: क्या हो सकती है केकेआर की प्लेइंग 12
KKR Vs MI LIVE Score: आज केकेआर बनाम एमआई की होगी भिड़ंत
आईपीएल 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज का मैच कोलकाता के इडेन गार्डंस में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।