KKR vs GT Pitch Report: कोलकाता में आज गेंदबाजों का चलेगा सिक्का या बल्लेबाज करेंगे अटैक? जानिए पिच रिपोर्ट में

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

KKR vs GT Pitch Report: कोलकाता में आज कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स मैच है। प्लेऑफ्स की रेस को ध्यान में रखते हुए यह मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। इससे पहले पिच का मिजाज जान लीजिए। 

KKR vs GT Pitch Report: कोलकाता में आज गेंदबाजों का चलेगा सिक्का या बल्लेबाज करेंगे अटैक? जानिए पिच रिपोर्ट में

Kolkata Pitch Report: आईपीएल 2026 का 60वां लीग मैच आज यानी शनिवार 16 मई को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। यह कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स मैच है। केकेआर की टीम प्लेऑफ्स की रेस में बने रहने के लिए मुकाबला जीतना चाहेगी, जबकि गुजरात की टीम प्लेऑफ्स में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा। इससे पहले आप जान लीजिए कि यहां गेंदबाजों का सिक्का चलेगा या बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होगी? कोलकाता की पिच रिपोर्ट में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।

कोलकाता के ईडन गार्डेंस में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 104 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 43 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि रन चेज करते हुए 59 टीमों को जीत मिली है। रन चेज में जीत प्रतिशत 41.35 फीसदी से बढ़कर 56.73 फीसदी हो जाता है। दो मैच कोलकाता में बेनतीजा भी बारिश की वजह से रहे हैं। इस मुकाबले पर भी बारिश का साया है, क्योंकि मैच से एक दिन पहले खूब बारिश कोलकाता में हुई है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

हालांकि, टॉस का इतना फर्क यहां नहीं पड़ता है, क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम 52 मैच जीती है, जबकि टॉस हारने वाली टीम 50 मैच जीती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि टॉस की भूमिका यहां इतनी ज्यादा नहीं होती। हालांकि, टॉस जीतकर यहां रन चेज करना ही टीमें पसंद करती हैं, क्योंकि ड्यू एक बड़ा फैक्टर यहां होता है।

रनों के लिहाज से देखें तो पहली पारी का औसत स्कोर यहां 165 के करीब का है। इम्पैक्ट प्लेयर को देखते हुए इसमें 25 से 30 रन और जोड़े जा सकते हैं। एक पारी में 262 रन भी यहां बने हैं। पंजाब किंग्स ने यहां हाई स्कोर बनाया था। हालांकि, 49 रनों का स्कोर भी यहां पूरी पारी में बना है, जो आरसीबी के नाम दर्ज है। साल 2017 में यह स्कोर आरसीबी ने बनाया था। आईपीएल के इतिहास का यह सबसे कम स्कोर है।

गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 27.88 की औसत यहां प्रति विकेट है, जबकि रन रेट गेंदबाजों का 8.57 है। हालांकि, मौजूदा समय की क्रिकेट को देखें और इम्पैक्ट प्लेयर के रूल को ध्यान में रखें तो यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। पहले स्पिनरों को यहां मदद मिलती थी, लेकिन अब तेज गेंदबाज यहां अच्छी गेंदबाजी करते हैं। केकेआर को ही इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनके स्पिनर यहां कारगर साबित नहीं हुए हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।