KKR Vs GT: KKR ने रोका गुजरात टाइटंस का विजय रथ, हाई-स्कोरिंग मैच में 29 रनों से रौंदा

KKR vs GT: IPL 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के लगातार पांच जीत के सिलसिले को इडेन गार्डेंस के मैदान पर आज रात खत्म कर दिया है। शनिवार को खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच को KKR ने 29 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें जिंदा हैं।

KKR Vs GT: KKR ने रोका गुजरात टाइटंस का विजय रथ, हाई-स्कोरिंग मैच में 29 रनों से रौंदा

केकेआर की टीम जीत गई जीटी के खिलाफ जश्न मनाते हुए खिलाड़ी

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

KKR vs GT: IPL 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के लगातार पांच जीत के सिलसिले को इडेन गार्डेंस के मैदान पर आज रात खत्म कर दिया है। शनिवार को खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच को KKR ने 29 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें जिंदा हैं।

इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 247 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाए थे और 248 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम लाख कोशिश करने के बाद भी सिर्फ 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 218 रन ही बना सकी और 29 रनों से मैच हार गई।

ऐतिहासिक इडेन गार्डेंस में शनिवार को खेले गए इस मैच में जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे बल्लेबाजों की इस तिकड़ी ने गलत साबित कर दिया। फिन एलेन ने 35 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। वे शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के और चार चौके लगाए। अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौके की मदद से 82 रन बनाए तो वहीं कैमरन ग्रीन ने 28 गेंदों में 4 छक्के और तीन चौके की मदद से 52 रन बनाए। कप्तान रहाणे पहले ही 14 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम का स्कोर जब 44 था, पवेलियन लौट गए थे। कुल मिलाकर टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

248 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार शुरुआत की लेकिन बीच में साई सुदर्शन चोटिल हो गए। हालांकि, शुभमन गिल और जोश बटलर ने शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी पारी केकेआर के बल्लेबाजों की तुलना में काफी धीमी रही जिसकी वजह से वे मैच में पीछे रह गए। इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 49 गेंदों में 85 रन बनाए, वहीं, बटलर ने 35 गेंदों में 57 रन की पारी खेली, जबिक साईं सुदर्शन ने 28 गेंदों में 53 रन बनाए। हालांकि, ये सभी बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।

सुनीन नरेन ने इस हाई स्कोरिंग मैच में चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 29 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए।

केकेआर ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराया।

GT- 218/4 (20 ओवर)

KKR- 247/2 (20 ओवर)

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

दोनों टीमों का स्कॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी। दक्ष कामरा।

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़।

KKR vs GT LIVE Score: केकेआर ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराया

KKR vs GT: IPL 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के लगातार पांच जीत के सिलसिले को इडेन गार्डेंस के मैदान पर आज रात खत्म कर दिया है। शनिवार को खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच को KKR ने 29 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें जिंदा हैं।

Share

KKR vs GT LIVE Score: 12 गेंदों में 45 रनों की जरूरत

कार्तिक त्यागी द्वारा डाले गए पारी के 18वें ओवर में 21 रन आए। अब जीटी की जीत के लिए 12 गेंदों में 45 रनों की जरूरत है। देखना होगा अब किसके गेंदबाजी कराते हैं रहाणे।

Share

KKR vs GT LIVE Score: शुभमन गिल आउट, जीटी मैच से दूर होती हुई

शुभमन गिल 49 गेंदों में 85 रन बनाकर सुनील नरेन की 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने इस मैच में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 173 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। हालांकि, टीम को जीत के लिए 22 गेंदों में 71 रनों की दरकार है जो काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

Share

KKR vs GT LIVE Score: बटलर ने ठोकी फिफ्टी, लेकिन मैच से दूर नजर आ रही जीटी

जोश बटलर ने 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। शुभमन गिल शतक के करीब हैं। जीटी को जीत के लिए 24 गेंदों में 71 रनों की जरूरत है। मैच रोमांचक मोड़ पर है। टीम का स्कोर 16 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर 177 रन है।

Share

KKR vs GT LIVE Score: गिल ने चक्रवर्ती के छुड़ाए पसीने, एक ही ओवर में ठोक दिए 22 रन

पारी के 14वें ओवर में शुभमन गिल ने वरुण चक्रवर्ती को रडार पर लिया और एक ही ओवर में 22 रन जड़ दिए। 2, 6, 0, 4, 6 4 (22 runs)। गुजरात टाइटंस का स्कोर 150 के पार हो चुका है। टीम जीत की तरफ बढ़ रही है। शुभमन गिल शतक की ओर अग्रसर हैं।

Share

KKR vs GT LIVE Score: शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी, GT 100 के पार

शुभमन गिल ने 35 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेल दी है। वे 51 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 22 रन बनाकर बटलर उनका साथ दे रहे हैं। 11.3 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 113 रन 1 विकेट के नुकसान पर है।

Share

KKR vs GT LIVE Score: पथिराना चोट के कारण मैदान से बाहर

KKR vs GT LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं। अपना दूसरा ओवर वह पूरा नहीं कर सके।

Share

KKR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने खोया अपना पहला विकेट

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साईं सुदर्शन रिटायर हर्ट हो गए हैं। वहीं निशांत बिश्ट को सुनील नरेन ने पवेलियन भेज दिया है। क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं शुभमन गिल और जोश बटलर। दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी टीम का स्कोर 49 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। पावरप्ले जारी है।

Share

KKR vs GT LIVE Score: 248 के जबाव में आग उगल रहे जीटी के बैटर

248 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने तीन ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। साईं सुदर्शन और शुभमन गिल बल्ले से आग उगलते नजर आ रहे हैं।

Share

KKR vs GT LIVE Score: केकेआर ने जीटी को दिया विशाल लक्ष्य

KKR vs GT LIVE Score: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 248 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेलकर स्कोर को यहां तक पहुंचाया है।

Share

KKR vs GT LIVE Score: केकेआर का स्कोर 200 के पार

फिन एलेन के बाद अब अंगकृष रघुवंशी ने फिफ्टी ठोक दी है। वे 32 गेंदों में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर का स्कोर 200 के पार हो चुका है। अभी तीन ओवर शेष बचे हुए हैं। रघुवंशी के साथ कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं।

Share

KKR vs GT LIVE Score: शतक से चूके फिन एलेन

फिन एलेन शतक से चूक गए हैं। उन्हें साईं किशोर ने पवेलियन भेज दिया है। वे 93 रन 35 गेंदों में बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर 140 रन 12वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हो गया है।

Share

KKR vs GT LIVE Score: केकेआर का स्कोर 100 के पार

केेकआर का स्कोर तेजी से बढ़ रहा है। फिन एलेन का तांडव देखने को मिल रहा है। वे शतक के करीब पहुंच गए हैं। 10.2 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 128 रन 1 विकेट के नुकसान पर है।

Share

KKR vs GT LIVE Score: फिन एलेन ने ठोकी फिफ्टी

केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उनका साथ रघुवंशी दे रहे हैं। टीम का स्कोर 9वें ओवर में ही 100 के करीब है और सिर्फ 1 विकेट गिरा है। आज के मैच में केकेआर मजबूत स्थिति में दिख रही है।

Share

KKR vs GT LIVE Score: 6 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर

पावरप्ले की समाप्ति पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 56 रन एक विकेट के नुकसानपर बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी और फिन एलेन क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान रहाणे पवेलियन जा चुके हैं।

Share

KKR vs GT LIVE Score: केकेआर ने खोया अपना पहला विकेट

केकेआर की टीम ने 5 ओवर की समाप्ति पर 47 रन बना लिए हैं। अपने कप्तान का विकेट खो दिया है। रहाणे टीम के 44 के स्कोर पर 14 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया।

Share

KKR vs GT LIVE Score: केकेआर की धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत

केकेआर की टीम ने 3 ओवर की समाप्ति पर बिना किसी विकेट के नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। फिन एलेन और अजिंक्य रहाणे अच्छी लय में दिख रहे हैं। टीम ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की है।

Share

KKR vs GT LIVE Score: दो ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर

दो ओवर की समाप्ति पर केकेआर की टीम ने 13 रन बना लिए हैं। कगिसो रबाडा के पिछले ओवर में कप्तान रहाणे ने एक शानदार छक्का जड़ा था।

Share

KKR vs GT LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

Share

KKR vs GT LIVE Score: जीटी ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

KKR vs GT LIVE Score: आईपीएल 2026 के 60वें और महत्वपूर्ण मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अंजिक्ये रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

Share

KKR vs GT LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती नहीं खेलेंगे आज का मैच

केकेआर के लिए आज के मैच में एक बड़ी चुनौती यह भी है कि वरुण चक्रवर्ती ना तो पिछले मुकाबले में नजर आए थे और ना ही आज के मैच में दिखेंगे। ऐसे में सुनील नरेन का साथ बीच के ओवरों में कौन देगा यह एक बड़ा सवाल है।

Share

KKR vs GT LIVE Score: आज हारे तो प्लेऑफ्स से लगभग छुट्टी तय

कोलकाकाता नाइट राइडर्स की टीम अगर आज अपना मुकाबला हार जाती है तो वह अधिकतम 13 अंको तक ही पहुंच सकेगी और ऐसे में उसकी प्लेऑफ से छुट्टी तय हो जाएगी।

Share

KKR vs GT LIVE Score: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के इरादे से उतरेगी जीटी की टीम

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस अगर इस मुकाबले को जीतती है तो 18 अंकों के साथ प्लेऑफ्स में उसकी जगह पक्की हो जाएगी, फिलहाल उसके 16 अंक हैं।

Share

KKR vs GT LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी। दक्ष कामरा।

Share

KKR vs GT LIVE Score: ऐसा है गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़।

Share

KKR vs GT LIVE Score: आज 7:30 बजे केकेआर के सामने गुजरात टाइटंस

KKR vs GT LIVE Score: आईपीएल 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टूर्नामेंट का 60वां मुकाबला ऐतिहासिक इडेन गार्डेंस में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)KKR Vs GT: KKR ने रोका गुजरात टाइटंस का विजय रथ, हाई-स्कोरिंग मैच में 29 रनों से रौंदा