IPL 2026 प्लेऑफ की पहली सीट आज हो सकती है बुक, बढ़ेगी CSK, PBKS और RR जैसी टीमों की धड़कनें

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गुजरात टाइटंस आज आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन सकती है। जीटी का सामना आज केकेआर से होना है। अगर गुजरात जीतती है तो कोलकाता टूर्नामेंट से अधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी।

IPL 2026 प्लेऑफ की पहली सीट आज हो सकती है बुक, बढ़ेगी CSK, PBKS और RR जैसी टीमों की धड़कनें

IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। इस मैच के जरिए आज आईपीएल 2026 प्लेऑफ की पहली सीट बुक हो सकती है। यह सीट शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी बुक सकती है। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई है। अगर आज जीटी केकेआर को हराने में कामयाब रहती है तो वह 18 अंकों पर पहुंच जाएगी। इस स्थिति में उन्हें प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा। वहीं हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स अधिकारिक रूप से बाहर हो जएगी। गुजरात की जीत से सीएसके, पीबीकेएस और आरआर की धड़कने बढ़ जाएगी, जो प्लेऑफ की रेस में है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

गुजरात टाइटंस को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की नजरें आज कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर 2 अंक बटौरने पर होगी। इन 2 पॉइंट्स के साथ जीटी कुल 18 अंकों तक पहुंच जाएगी।

प्लेऑफ की रेस में शामिल 8 टीमों में से अब सिर्फ 4 टीमें ही ऐसी रह गईं हैं, जो 18 या उससे अधिक अंकों तक पहुंच सकती है। ऐसे में जीत के साथ गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।

गुजरात के अलावा 18 या उससे ज्यादा अंकों तक डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम ही पहुंच सकती है।

जीटी की जीत से क्यों बढ़ेगी दूसरी टीमों की धड़कनें?

गुजरात टाइटंस अगर आज जीतती है तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी, वहीं केकेआर टूर्नामेंट से बाहर हो जएगी। ऐसे में बचे तीन पायदानों के लिए 6 टीमें रह जाएगी। जैसे-जैसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों की संख्य बढ़ेगी वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल में नीचे रहने वाली टीमों की धड़कने बढ़ेगी।

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की किस्मत उनके हाथों में है। उनके पास 18 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है। मगर पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ऐसा नहीं है।

पंजाब अब अधिकतम 17 तो चेन्नई 16 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।

आरसीबी-एसआरएच प्रबल दावेदार

गुजरात टाइटंस के बाद प्लेऑफ का टिकट हासिल करने की दो प्रबल दावेदार टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की हैं। आरसीबी के खाते में भी 16 अंक है और वह पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। आरसीबी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए बचे 2 में से एक मैच जीतना है। वहीं एसआरएच के दो मैच बाकी है, उनकी नजरें दोनों मैच जीतकर 18 अंकों के साथ प्लेऑफ का टिकट हासिल करने पर होगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।