KKR Vs GT Highlights: कौन जीता कल का मैच? दोनों टीमों ने मिलकर कूट दिए 465 रन, प्लेऑफ की रेस में अब KKR कहां?

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएल 2026 का 60वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शनिवार को इडेन गार्डेंस के मैदान पर खेला गया। कल खेले गए इस मुकाबले में कौन सी टीम ने जीत हासिल की और मैच के टर्निंग पॉइंट्स क्या-क्या रहे, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

KKR Vs GT Highlights: कौन जीता कल का मैच? दोनों टीमों ने मिलकर कूट दिए 465 रन, प्लेऑफ की रेस में अब KKR कहां?

IPL 2026 के 59वें मैच में केकेआर ने गुजरात टाइटंस को हाईस्कोरिंग मैच में 29 रनों से हराकर टेबल टॉपर होने से रोक दिया है। इस जीत के साथ केकेआर ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। उसके अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बने हुए हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 247 रन दो विकेट के नुकसान पर बना दिए थे, जिसका पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 218 रन ही बना सकी और मुकाबला 29 रनों से हार गई। इस मैच में क्या-क्या हुआ और पॉइंट्स टेबल पर कौन सी टीम कहां पहुंची इस रिपोर्ट में जानिए।

फिन एलेन ने सुनामी से भी तेज रफ्तार से रन बनाए

शनिवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते अंजिक्य रहाणे और फिन एलेन की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन जब टीम का स्कोर 44 रन था उसी वक्त कप्तान रहाणे अपनी चौदह रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके बाज बल्लेबाजी के लिए आए अंगकृष रघुवंशी जब तक लय पकड़ते तब तक फिन एलेन ने अपना तांडव शुरू कर दिया था। उन्होंने इडेन गार्डेंस के मैदान में चारों तरफ चौके-छक्कों की ऐसी बरसात की कि सुनामी से भी तेज केकेआर का स्कोरकार्ड बढ़ने लगा। फिन एलेन ने 35 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली, जिस दौरान 10 गगनचुंबी छक्के जड़े और चार चौंकों में डील किया। उन्होंने 265.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, लेकिन अंत में साईं किशोर की गेंद पर छक्का जड़ने के प्रयास में राशिद खान के हाथों बाउंड्री रोप से कुछ गज अंदर ही कैच आउट हो गए और शतक से चूक गए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रघुवंशी और कैमरन ग्रीन भी GT के गेंदबाजों को किया तबाह

फिन एलेन का तांडव खत्म ही हुआ था कि अंगकृष रघुवंशी शुरू हो गए। उन्होंने विकेट के चारों तरफ चमत्कारिक शॉट्स लगाए। रघुवंशी ने 44 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 186 से अधिक का था। आखिर के ओवरों में कैमरन ग्रीन ने भी बहती गंगा में हाथ धोया और गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने 28 गेंदों में चार लंबे-लंबे छक्के और 3 चौकों की मदद से 28 गेंदों में 185 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 52 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली।

GT के गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह रहा कल का मैच

इस मैच में गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी यूनिट बुरी तरफ फेल रही। राशिद खान और मोहम्मद सिराज ने अपने-अपने कोटे में 50 रनों से अधिक खर्चे। राशिद ने चार ओवर की गेंदबाजी में 57 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। वहीं मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 50 रन खर्चे और एक विकेट हासिल किया। कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 40 रन खर्चे जबकि होल्डर ने 39 रन दिए। साई किशोर ने 3 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अर्शद खान भी 1 ओवर करने आए जिसमें 22 रन दे दिए।

गिल, बटलर और सुदर्शन की धीमी पारियों ने GT को हरा दिया मैच

248 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात के बल्लेबाजों ने भी दम दिखाया लेकिन वे स्ट्राइक रेट कम होने की वजह से मैच जीतने से चूक गए। शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। बटलर ने भी फिफ्टी मारी लेकिन उनका अर्धशतक तुलनात्मक रूप से काफी धीमा था। जिस तरह से पिच खेल रही थी साईं सुदर्शन ने भी धीमी बल्लेबाजी की। गुजरात के टॉप-3 बल्लेबाजों की मैच हराने में बड़ी भूमिका रही। गिल ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए, वहीं, जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 और साईं सुदर्शन ने 28 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जो केकेआर के बल्लेबाजों की तुलना में काफी धीमी रही।

सुनील नरेन को दिया गया प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

इस हाई-स्कोरिंग मैच में केकेआर और गुजरात की जीत-हार के अंतर के बीच में एक खिलाड़ी खड़ृा था जिसका नाम सुनील नरेन है। इस पूरे मैच में दोनों टीमों की पारियों को मिलाकर 465 रन बने और कई गेंदबाजों ने अपने चार ओवर के स्पेल में 50 रनों से अधिक खर्चे लेकिन नरेन ने अपनी चार ओवर की गेंदबाजी में 7.20 की इकोनॉमी के साथ सिर्फ 29 रन दिए और 2 बड़े विकेट लिए। उन्होंने पारी का 17वां ओवर तब डाला जब मैच बराबर के तराजू पर था। उन्होंने सिर्फ 5 रन देकर मैच को एकतरफा कर दिया। इस मैच में सुनील नरेन के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सौरभ दुबे ने भी मैच बचाया, केकेआर की गेंदबाजी का लेखा-जोखा

केकेआर के इस मैच में जीत के अनसंग हीरो सौरभ दुबे रहे। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और अपने ही ओवर में मैच को केकेआर की गिरफ्त में कर दिया। आज के मैच में 2.4 ओवर की गेंदबाजी में 23 रन खर्च किए और जोश बटलर का बड़ा विकेट लिया। इन गेंदबाजों के अलावा कैमरन ग्रीन ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। पथिराना 1.2 ओवर ही डाल पाए थे और 9 रन खर्चे थे। इनके अलावा वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी आज के इस हाईस्कोरिंग मैच में बल्लेबाजी की लपेट में आए और काफी महंगे रहे। चक्रवर्ती ने चार ओवर में 47 रन खर्चे,जबकि कार्तिक त्यागी ने 59 रन दे दिए। 1 ओवर की गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 17 रन दिए। केकेआर ने आज के मैच में 7 गेंदबाजों का प्रयोग किया।

इस जीत से अब भी प्लेऑफ के लिए बची हैं KKR की उम्मीदें

इस मैच में जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के अब 12 मैचों में 5 जीत और 1 रद्द मैच के साथ कुल 11 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है। उसके दो मैच बचे हैं और दोनों जीतते हैं तो 15 अंकों तक पहुंचेंगे ऐसे में प्लेऑफ्स में जगह बनाना मुश्किल होगा। हालांकि, यह बात जरूर है कि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है और इस जीत के साथ उम्मीदें और प्रबल हुई हैं। आज के मैच में हार के बाद भी गुजरात टाइटंस की टीम टॉप-2 में बनी हुई है। हालांकि, अब उसका सिर्फ एक मैच बचा है और वे अधिकतम 18 अंकों तक ही पहुंच सकेंगे।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।