KKR vs DC Pitch Report: कोलकाता में कहर बरपाएंगे गेंदबाज या बल्लेबाजों का चलेगा सिक्का? ये है पिच रिपोर्ट
KKR vs DC Pitch Report:कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 मैच आज होना है, जो इस सीजन का आखिरी लीग मैच होगा। इस मैच के दौरान पिच का मिजाज कैसा रह सकता है? ये जान लीजिए।

KKR vs DC Pitch Report: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच आज कोलकाता में होना है। इस मैच का महत्व आईपीएल 2026 में तभी होगा, जब आज दोपहर को होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स को हरा दे। आरआर के हारने पर ही कोलकाता के प्लेऑफ्स में जाने के चांस बनेंगे। उस केस में मैच ज्यादा दिलचस्प होगा। वैसे भी यह आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मैच है। ऐसे में आप इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि कोलकाता की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? गेंदबाजों को फायदा पहुंचने वाला है या बल्लेबाज अपना रौद्र रूप दिखाएंगे?
कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास के कुल 106 मैच खेले गए हैं। इनमें से दो मैचों का नतीजा बारिश की वजह से नहीं निकला था, लेकिन बाकी मैचों में हार-जीत देखने को जरूर मिली है। 44 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 60 मैचों में रन चेज में जीत मिली है। 41.51 फीसदी मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए मिली है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 56.60 फीसदी मैच जीते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि रन चेज यहां फायदे का सौदा है।
टॉस की भूमिका आईपीएल के रिकॉर्ड्स को उठाकर देखें तो कोलकाता में कुछ ज्यादा नहीं है। 53 मैच टॉस जीतने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 51 मैच टॉस हारने वाली टीम जीती है। ऐसे में कुछ बड़ा फर्क टॉस के मामले में नहीं दिखता। हालांकि, रन चेज यहां मैच जीतने का एक बड़ा फैक्टर मानी जाती है। साल 2026 के ही आंकड़ों को देखें तो पांच मैचों का नतीजा निकला है, जिसमें से 3 बार रन चेज हुई है, लेकिन दो बार 200 से ज्यादा रन बनाने पर पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमें जीती हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर कोलकाता में आईपीएल में 165 से ज्यादा का है। हालांकि, दूसरी पारी का औसत स्कोर तो और भी कम है, लेकिन यहां रन चेज में फिर भी फायदा मिलता है। इसका कारण यह है कि जब पहली पारी में कोई टीम विशाल स्कोर बना देती है तो दूसरी टीम उसके आसपास नहीं पहुंच पाती। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर रूल और आज के क्रिकेट को देखते हुए 165 को हम 190 प्लस मानकर चल सकते हैं।
गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 8.59 का इकॉनमी रेट यहां गेंदबाजों का औसतन रहता है। इसके अलावा विकेट के लिए गेंदबाजों को करीब 28 रनों तक इंतजार करना होगा। 58 फीसदी के करीब विकेट यहां तेज गेंदबाजों को मिलते हैं, जबकि स्पिनरों को 42 फीसदी विकेट ही मिलते हैं। इस तरह यहां तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों का भी बोलबाला रहता है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



