KKR vs DC: दिल्ली ने जीता अपना आखिरी मुकाबला, कोलकाता को ईडन गार्डन्स में 40 रनों से धोया

KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में कोलकाता को 40 रनों से हराया। इसके साथ ही जारी सीजन में दोनों टीमें का सफर खत्म हो गया है।

KKR vs DC: दिल्ली ने जीता अपना आखिरी मुकाबला, कोलकाता को ईडन गार्डन्स में 40 रनों से धोया

KKR vs DC LIVE Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

KKR Score: 163/10 (18.4)

DC Score: 203/5 (20)

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के आखिरी लीग मुकाबले में 40 रनों से हराया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 18.4 ओवर में 163 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स का छठे स्थान और केकेआर का सातवें स्थान पर सीजन समाप्त हुआ।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसके जवाब में अच्छी शुरुआत की। फिन एलन ने 13 गेंद में 20, मनीष पांडे ने 16 गेंद में 25 रन का योगदान दिया। कैमरन ग्रीन दो रन ही बना सके। रहाणे ने 39 गेंद में 63 रन बनाए। रिंकू सिंह खाता नहीं खोल सके। वहीं तेजस्वी ने एक रन बनाए। रोवमन पॉवेल (29) रनआउट हुये। रिंकु सिंह (शून्य), तेजस्वी दहिया (एक), अनुकूल रॉय (नौ) और कार्तिक त्यागी (शून्य) पर आउट हुये। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने वरुण चक्रवर्ती को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को 163 रन से हराकर 40 रनों से मुकाबला जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एन्गिडी और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिये। मिचेल स्टार्क को दो विकेट मिले। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत की। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। साहिल ने 17 गेंद में 24 रन का योगदान दिया। केएल राहुल 30 गेंद में 60 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने। कप्तान अक्षर पटेल 25 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेविड मिलर ने 19 गेंद में 28 रन की दमदार पारी खेली। केकेआर के गेंदबाजों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे सबसे सफल रहे जिन्होंने 28 रन देकर दो विकेट लिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 70वां मुकाबला रविवार को ईडन गार्डन्स में हो रहा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते बंद हो चुके हैं क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल प्लेऑफ में जगह बना ली है। राजस्थान के 14 मैचों में 16 अंक हो गए हैं, जबकि कोलकाता के मैच जीतने के बाद भी 15 अंक ही होंगे। कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।

कोलकाता-दिल्ली प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली ने कोलकाता को हराया

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से मात दी। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का सफर खत्म हो गया है। दिल्ली ने सात और कोलकाता ने 6 मुकाबले जीते।

Share

KKR vs DC LIVE Score: मिचेल स्टार्क ने दिए डबल झटके

KKR vs DC LIVE Score: मिचेल स्टार्क ने अपने तीसरे ओवर में दो विकेट झटके और एक रन आउट भी आया। उन्होंने अनुकूल और कार्तिक त्यागी को आउट किया। पॉवेल रन आउट हुए।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता को 30 गेंद में चाहिए 71 रन

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 30 गेंद में 71 रन चाहिए। कोलकाता ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 133 रन बनाए हैं। अनुकूल और पॉवेल क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कुलदीप यादव हैट्रिक से चूके

KKR vs DC LIVE Score: कुलदीप यादव हैट्रिक लेने से चूक गए हैं। 14वें ओवर में कुलदीप ने लगातार गेंदों पर अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह को आउट किया। इसके बाद तीसरी गेंद पर पोरेल ने तेजस्वी का कैच छोड़ दिया और वह हैट्रिक लेने से चूक गए।

Share

KKR vs DC LIVE Score: अजिंक्य रहाणे ने लगाई फिफ्टी

KKR vs DC LIVE Score: अजिंक्य रहाणे ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 31 गेंद में अर्धशतक लगाया। वह अपनी पारी में 4 चौके और इतने छक्के लगा चुके हैं।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को नौवें ओवर में दूसरा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे 16 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। स्टार्क ने उनका बेहतरीन कैच लपका।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता ने 8 ओवर में बनाए 80 रन

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 80 रन बनाए। कोलकाता को जीत के लिए 74 गेंद में 127 रन चाहिए।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता ने गंवाया फिन एलन का विकेट

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में फिन एलन का विकेट गंवाया। एलन 13 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए।

Share

KKR vs DC LIVE Score: एलन-रहाणे ने दिलाई दमदार शुरुआत

KKR vs DC LIVE Score: फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दमदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है।

Share

KKR vs DC LIVE Score:दिल्ली ने कोलकाता को दिया 204 रनों का लक्ष्य

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं।

Share

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली ने 19 ओवर में बनाए 187 रन

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाए। आशुतोष 17 और डेविड मिलर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल 25 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

Share

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली ने पूरे किए 150 रन

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 16वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने तीन विकेट गंवाए हैं।

Share

KKR vs DC LIVE Score: केएल राहुल 60 रन बनाकर हुए आउट

KKR vs DC LIVE Score: केएल राहुल 30 गेंद में 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अनुकूल रॉय ने उन्हें आउट किया। दिल्ली ने 13वें ओवर में तीसरा विकेट गंवाया है।

Share

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली ने 12 ओवर में बनाए 115 रन

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 गेंद में 56 और अक्षर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

KKR vs DC LIVE Score: साहिल लौटे पवेलियन

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स को 10वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। साहिल 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।

Share

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिरा

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स को पांचवें ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। सौरभ दुबे ने उन्हें पवेलियन भेजा।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता-पंजाब और दिल्ली आईपीएल 2026 से बाहर

KKR vs DC LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रविवार को आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन गई है, इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जारी सीजन से बाहर हो गए हैं।

Share

KKR vs DC LIVE Score: राहुल-अभिषेक ने की पारी की शुरुआत

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत के लिए केएल राहुल और अभिषेक पोरेल क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

Share

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी

Share

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं किया है।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता और दिल्ली के बीच होने वाले मैच के लिए कुछ देर में टॉस होगा। सात बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बरकरार

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल के 68वें मुकाबले तक प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। टीम ने 13 मैच खेलते हुए 6 जीते और इतने ही मुकाबले गंवाए हैं अगर टीम दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है। हालांकि राजस्थान और पंजाब की टीम भी रेस में हैं।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम

KKR vs DC LIVE Score: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और प्रशांत सोलंकी।

Share

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स टीम

KKR vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, पथुम निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, नितीश राणा, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, विपराज निगम, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, दुशमंथा चमीरा, औकिब नबी, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, साहिल परख, पृथ्वी साव, त्रिपुरा विजय, रेहान अहमद और अजय मंडल।

Share

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

KKR vs DC LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार को आईपीएल 2026 का 70वां मुकाबला खेला जाएगा। ईडन गार्डन्स में ये मुकाबला साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)KKR vs DC: दिल्ली ने जीता अपना आखिरी मुकाबला, कोलकाता को ईडन गार्डन्स में 40 रनों से धोया