KKR vs DC Highlights: कौन जीता कल का मैच? कोलकाता-दिल्ली बाहर; ऑरेन्ज-पर्पल कैप में बदलाव

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया। राजस्थान के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करते हुए दिल्ली और कोलकाता का सफर खत्म हो गया था।

KKR vs DC Highlights: कौन जीता कल का मैच? कोलकाता-दिल्ली बाहर; ऑरेन्ज-पर्पल कैप में बदलाव

KKR vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हरा दिया। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स का छठे स्थान और केकेआर का सातवें स्थान पर सीजन समाप्त हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात्र पांच ओवर में 35 रन पर 7 विकेट खो दिए। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वे 163 रन पर ढेर हो गए, जबकि एक समय वे जीत के साथ सीजन खत्म करने के लिए मज़बूत दिख रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स (सात जीत, सात हार) इस जीत से केकेआर को पीछे छोड़कर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। केकेआर 14 मैच में छह जीत से सातवें स्थान पर रहीं

कुलदीप यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच

कुलदीप यादव ने कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। कुलदीप हैट्रिक लेने से चूक गए। कुलदीप ने रहाणे के बाद रिंकू यादव को आउट किया और हैट्रिक बनाने से चूक गए क्योंकि अभिषेक पोरेल ने तेजस्वी दहिया का कैच छोड़ दिया। कुलदीप ने कैमरन ग्रीन को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। लुंगी एनगिडी ने 3.4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

दिल्ली ने बनाए 203 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। दिल्ली की पारी के दौरान पावरप्ले में ही पता चल गया था कि इस मुकाबले का नतीजा का असर पॉइंट्स टेबल पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली थी। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 30 गेंद में 60 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 18 गेंद में 22 रन बनाए। साहिल परख ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 25 गेंद में 39 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाए। उन्होंने 19 गेंद में 28 रन बनाए।

कुलदीप हैट्रिक से चूके

कोलकाता नाइट राइडर्स को 204 रनों के लक्ष्य को पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत मिली। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे के बीच 43 रन की साझेदारी हुई। कप्तान अजिंक्य रहाणे (63 रन, 39 गेंद, चार चौके, चार छक्के) के सत्र के दूसरे अर्धशतक के बावजूद केकेआर की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। केकेआर ने अंतिम सात विकेट 35 रन के अंदर गंवा दिए। रहाणे के अलावा केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। रोवमैन पॉवेल ने रन आउट होने से पहले 29 रन बनाए। केकेआर ने 10 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए थे। कुलदीप के रहाणे को 14वें ओवर में आउट करने के बाद केकेआर के विकेट पतन का सिलसिला शुरू हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 14वें ओवर में कुलदीप यादव हैट्रिक लेने से चूक गए। उन्होंने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह को लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके बाद तीसरी गेंद पर भी कुलदीप ने तेजस्वी को फंसा लिया था लेकिन अभिषेक पोरेल ने कैच छोड़ दिया।

पॉइंट्स टेबल में बदलाव

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दिन के शुरूआती मैच में जब राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में चौथी और आखिरी टीम के तौर पर क्वालीफाई किया तो यह मुकाबला पहली पारी के चौथे ओवर में ही बेमानी हो गया था। इस नतीजे के साथ ही केकेआर और पंजाब किंग्स, दोनों ही टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। इस जीत के साथ ही रॉयल्स के 14 मैचों में 16 अंक हो गए और उसने अंक तालिका में चौथा स्थान पक्का कर लिया। इसके साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें खत्म हो गईं। प्लेऑफ की दौड़ से पहले से ही बाहर मुंबई इंडियन्स का अभियान नौवें स्थान पर खत्म हुआ। दिल्ली कैपिटल्स (सात जीत, सात हार) इस जीत से केकेआर को पीछे छोड़कर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। केकेआर 14 मैच में छह जीत से सातवें स्थान पर रही।

किसके पास ऑरेन्ज कैप

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने 14 मैचों में 593 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी के नाम 14 मैचों में 583 रन हैं। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 14 मैचों में 638 रन बनाए हैं। उनके साथी गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 13 मैचों में 616 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हेनरिक क्लासेन के नाम 14 मैचों में 606 रन हैं।

पर्पल कैप भुवनेश्वर के पास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर ने 14 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। कागिसो रबाडा के नाम भी 14 मैचों में 24 विकेट हैं। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 14 मैचों में 21 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।