चोटिल चक्रवर्ती को लेकर KKR ने लिया बड़ा रिस्क, अब BCCI क्या करेगा? फिर शुरू हो गई ये बहस
वरुण चक्रवर्ती को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 में बड़ा रिस्क लिया। स्पिनर चक्रवर्ती ने चोटिल होने के बावजूद गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार ओवर गेंदबाजी की।

देश बनाम क्लब की बहस एक बार फिर शुरू हो गई है जब वरुण चक्रवर्ती ने शनिवार को आईपीएल 2026 मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अपने कोटे के पूरे ओवर डाले जबकि भारत के शीर्ष टी20 स्पिनर को हेयरलाइन फ्रेक्चर था जिसके लिए आराम की जरूरत थी। चक्रवर्ती को दर्द में लंगड़ाते हुए और गेंदबाजी करते देखना भारतीय टीम से जुड़े लोगों को अच्छा नहीं लगा, विशेषकर तब जब देश को अगले महीने डबलिन और इंग्लैंड में सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।
'BCCI की मेडिकल टीम दे सकती है दखल'
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ''मुझे पक्का पता है कि केकेआर के फिजियो टीम इंडिया के फिजियो (कमलेश जैन) के संपर्क में हैं। केकेआर की तरफ से बीसीसीआई को बताया गया है कि पिछले मैच में वरुण को बाउंड्री बचाते समय बाएं पैर में चोट लग गई थी। पता चला है कि उन्हें हेयरलाइन फ्रेक्चर है। मेरा मानना है कि बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी के तौर पर उनकी फिटनेस सबसे जरूरी है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम दखल दे सकती है। जैन से पूछा जा सकता है कि केकेआर की मेडिकल टीम से क्या जानकारी मिली थी।''
वरुण चक्रवर्ती ने खुद गेंदबाजी क्यों नहीं रोकी?
चक्रवर्ती को टी20 विशेषज्ञ माना जाता है और अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के दौरान सबसे छोटे प्रारूप के मैच नहीं हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या तमिलनाडु के इस स्पिनर को 26 जून से शुरू होने वाले ब्रिटेन दौरे से पहले चोट से उबरने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। डर है कि फ्रेंचाइजी की इस बेताबी की वजह से उनकी चोट बढ़ भी सकती है। सवाल उठ रहे हैं कि जब खिलाड़ी गेंदबाजी के लिए वापस जाते हुए साफ तौर पर असहज महसूस कर रहा था तो उन्होंने खुद गेंदबाजी क्यों नहीं रोकी। उन्होंने चार ओवर में बिना विकेट लिए 47 रन दिए और सिर्फ तीन डॉट गेंद ही फेंक पाए।
खिलाड़ी का दर्द के बावजूद खेलना क्या सही है?
अधिकारी ने सवाल किया, ''अगर वरुण को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में पैर की चोट की वजह से आराम दिया गया था तो यह जानना जरूरी है कि वह चार दिन के ब्रेक (आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ) के बाद उस मैच (13 मई को) में कैसे नहीं खेल सके, लेकिन शनिवार को खेले। हां, केकेआर का अभियान दांव पर है लेकिन क्या बीसीसीआई फ्रेंचाइजी को इस तरह की लापरवाही की इजाजत दे सकता है? एक खिलाड़ी दर्द के बावजूद खेलना चाहेगा लेकिन क्या यह सही बात है?'' यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिजियो कमलेश जैन की अगुवाई वाली बीसीसीआई की मेडिकल टीम अगले दो मैच के दौरान केकेआर को चक्रवर्ती को मैदान पर नहीं उतारने के लिए कहती है। नाइट राइडर्स को ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस (20 मई) और दिल्ली कैपिटल्स (24 मई) के साथ खेलना है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



