KKR काट सकती है पंजाब का प्लेऑफ्स से पत्ता, जानें कितने अंतर से जीतना होगा आज कोलकाता को?

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

KKR Playoffs Scenario: राजस्थान रॉयल्स की किस्मत अपने हाथ में है, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के लिए आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स का सिनेरियो क्या है? इसके बारे में जान लीजिए।

KKR काट सकती है पंजाब का प्लेऑफ्स से पत्ता, जानें कितने अंतर से जीतना होगा आज कोलकाता को?

KKR Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के लीग फेज का समापन आज यानी सोमवार 24 मई को हो जाएगा। लीग फेज के आखिरी दिन पता चलेगा कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। तीन टीमें कन्फर्म हो गई हैं, लेकिन आज के मैच के नतीजों के बाद पता चलेगा कि कौन सी चौथी टीम प्लेऑफ्स में पहुंचेगी। अभी तीन टीमें एक पायदान के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। इनमें से एक टीम अपने दम पर प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है, जबकि दो टीमों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। ऐसे में जान लीजिए कि कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर कैसे प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है।

दरअसल, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स तीन ऐसी टीमें हैं, जो चौथे पायदान के लिए लड़ रही हैं। पंजाब किंग्स ने अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं। पंजाब किंग्स को अब एमआई वर्सेस आरआर और केकेआर वर्सेस डीसी मैच के नतीजे का इंतजार करना है। राजस्थान रॉयल्स के पास अपने दम पर प्लेऑफ्स में पहुंचने का मौका है। अगर एमआई को राजस्थान ने हरा दिया तो आरआर टॉप 4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, हारने पर आरआर एलिमिनेट हो जाएगी और फिर पंजाब किंग्स और कोलकाता के प्लेऑफ्स में जाने के चांस होंगे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कैसे प्लेऑफ्स में पहुंचेगी केकेआर?

कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर प्लेऑफ्स का टिकट चाहिए तो उन्हें दुआ करनी होगी कि मुंबई इंडियंस आज राजस्थान रॉयल्स को हरा दे। इसके अलावा कोलकाता को दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत चाहिए होगी। इसके पीछे का कारण यह है कि पंजाब किंग्स के पहले से 15 पॉइंट्स हैं और दिल्ली को हराकर कोलकाता के भी 15 पॉइंट्स हो जाएंगे। इस दौरान केकेआर को यह ध्यान रखना होगा कि अगर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बना लिए तो उस लक्ष्य को 12 से 12.4 ओवर में हासिल करना होगा। अगर दिल्ली ने रन चेज किया तो केकेआर को 200 रन बनाकर 77 रन पहले दिल्ली को ढेर करना होगा या रोकना होगा। तभी कोलकाता का नेट रन रेट पंजाब से आगे होगा। अन्यथा पंजाब को प्लेऑफ्स का टिकट मिल जाएगा।

पंजाब की टीम दुआ करेगी कि राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच हार जाए, जबकि केकेआर को जीत भी मिले तो करीबी मिले। इस तरह पंजाब को प्लेऑफ्स का टिकट मिल जाएगा। अन्यथा पंजाब की टीम राजस्थान के जीतने पर एलिमिनेट हो जाएगी। केकेआर के ऊपर दिए गए सिनेरियो के अनुसार जीतने पर भी पंजाब की टीम बाहर हो जाएगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।