KKR के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी जिंदा, क्या अजिंक्य रहाणे की टीम कर पाएगी ये कमाल?
KKR ने गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की दौड़ में खुदको जिंदा रखा है। पिछले 6 मैचों में कोलकाता ने 5 जीते हैं। अगर अगले बचे दोनों मैच भी केकेआर जीतता है तो उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें और बढ़ जाएगी।

IPL 2026 में पहले 6 में से 5 मैच हारने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। मगर अगले 6 में से 5 मैच जीतकर केकेआर ने प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखा है। कोलकाता को सीजन की अपनी 5वीं जीत गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली। जीटी के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 247 रन बोर्ड पर लगाए। इस विशाल स्कोर के सामने गुजरात की टीम को उन्होंने 218 रनों पर रोक, मैच को 29 रनों से अपने नाम किया। केकेआर की किस्मत पूरी तरह से अपने हाथों में नहीं है। उनके इस सीजन दो ही मैच बाकी है।
कैसे कोलकाता नाइट राइडर्स को मिल सकता है प्लेऑफ का टिकट
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में अभी दो और मैच खेलने हैं। अगर उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बना रहना है तो सबसे पहले इन दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। केकेआर का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई को है, वहीं लीग स्टेज में उनकी आखिरी भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से 24 मई को होगी। केकेआर के खाते में फिलहाल 11 अंक है और वह पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है। अगर वह अगले दोनों मैच जीतने में कामयाब रहती है तो कोलकाता अधिकमत 15 अंकों तक पहुंच पाएगी। इस स्थिति में प्लेऑफ की टिकट की उम्मीद की जा सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को 15 अंक हासिल करने के बाद दूसरी टीमों की हार की दुआएं करनी होगी।
फिलहाल केकेआर के अलावा गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें प्लेऑफ की दौड़ में हैं।
डीसी के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस ना के बराबर है। वहीं जीटी, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें प्लेऑफ के बेहद नजदीक है।
अगर केकेआर को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें पंजाब, राजस्थान और चेन्नई के मैचों पर नजर रखनी होगी।
केकेआर उम्मीद करेगा कि यहां से ये तीनों टीमें एक से ज्यादा मैच ना जीते। अगर ऐसा हुआ तो आरआर और सीएसके की गाड़ी 14-14 अंकों पर ही अटक जाएगी, वहीं पीबीकेएस 15 अंकों पर पहुंच जाएगा। इस स्थिति में प्लेऑफ में पहुंचने वाली आखिरी टीम का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स को इस स्थिति के लिए अगले दो मैच जीतने के साथ-साथ अपना नेट रन रेट सुधारने की भी जरूरत है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



