Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025KKR IPL 2026 Auction Live Updates Kolkata Knight Riders Squad players list
KKR IPL 2026 Squad: ऑक्शन के बाद देखें कोलकाता का फुल स्क्वॉड, दो के लिए बने ‘दिलवाले’

KKR IPL 2026 Squad: ऑक्शन के बाद देखें कोलकाता का फुल स्क्वॉड, दो के लिए बने ‘दिलवाले’

संक्षेप:

KKR Squad After IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 ऑक्शन का समापन हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने नीलामी में 13 खिलाड़ी खरीदे। केकेआर का पर्स पास सबसे बड़ा था। 

Dec 16, 2025 10:57 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KKR Squad After IPL 2026 Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित आईपीएल 2026 ऑक्शन में दिल खोलकर पैसे खर्च किए। मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे (64.3 करोड़ रुपये) लेकर उतरी केकेआर ने लगभग अपनी तिजोरी खाली कर दी। फ्रेंचाइजी ने 63 करोड़ से अधिक खर्च करने के बाद 13 खिलाड़ी खरीदे। उसने 6 विदेशी प्लेयर लिए। केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर छप्पर फाड़ पैसा बरसाया। ग्रीन 25.20 करोड़ रुपये में केकेआर का हिस्सा बने।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन चुके हैं। तीन बार की चैंपियन कोलकाता ने श्रीलंका के पेसर मथीशा पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा। बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (75 लाख) की केकेआर में वापसी हुई है। बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान 9.2 करोड़ में फ्रेंचाइजी में शमिल हुए। केकेआर का स्क्वॉड फुल हो गया है। एक आईपीएल टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। केकेआर के पर्स में सिर्फ 75 लाख रुपये बाकी रह गए हैं।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे, कैमरन ग्रीन, फिन एलन,मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक।

आईपीएल 2026 ऑक्शन में केकेआर द्वारा खरीदे गए प्लेयर

25.20 करोड़ रुपये- कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर)

2 करोड़ रुपये - फिन एलन (न्यूजीलैंड विकेटकीपर)

18 करोड़ रुपये -मथीशा पथिराना (श्रीलंकाई पेसर)

3 करोड़ रुपये - तेजस्वी सिंह (अनकैप्ड विकेटकीपर)

30 लाख रुपये - कार्तिक त्यागी (अनकैप्ड तेज गेंदबाज)

30 लाख रुपये - प्रशांत सोलंकी (अनकैप्ड स्पिन बॉलर)

75 लाख रुपये - राहुल त्रिपाठी (भारतीय बल्लेबाज)

1.5 करोड़ रुपये - टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड विकेटकीपर)

9.2 करोड़ रुपये - मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेशी पेसर)

30 लाख रुपये - सार्थक रंजन (अनकैप्ड ऑलराउंडर)

30 लाख रुपये - दक्ष कामरा (अनकैप्ड ऑलराउंडर)

2 करोड़ रुपये - रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड ऑलराउंडर)

1 करोड़ रुपये - आकाश दीप (भारतीय गेंदबाज)

ऑक्शन से पहले केकेआर द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स

सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

ऑक्शन से पहले केकेआर ने 11 खिलाड़ी किए रिलीज

कोलकाता ने ऑक्शन से पहले 11 खिलाड़ियों से नाता तोड़ा। तीन बार की चैंपियन टीम ने आंद्रे रसेल, चेतन सकारिया, लवनीथ सिसोदिया, मोइन अली, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन, वेंकटेश अय्यर और एनरिक नॉर्खिया जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया। वहीं, मयंक मार्कंडे का मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।