3 दिन में ही बदल गए कप्तान अजिंक्य रहाणे के सुर, कैमरोन ग्रीन को लेकर अब दिया ये बयान
3 दिन में ही KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे के सुर बदले-बदले नजर आए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद वे कैमरोन ग्रीन के गेंदबाजी न करने पर आगबबूला हो गए थे, लेकिन अब नरमी दिखाई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स को जब आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी तो अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की गेंदबाजी को कोसा था। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब उनसे कैमरोन ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि, अब उन्होंने अगले ही मैच से पहले अपने बयान में स्पष्टता जाहिर की और बताया कि वे जल्द गेंदबाजी करेंगे।
दरअसल, आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में बिके कैमरोन ग्रीन अभी गेंदबाजी के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वे प्लेइंग इलेवन में बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने नेट्स में थोड़ी बहुत गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन शायद 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जारी मैच में भी गेंदबाजी नहीं करेंगे। केकेआर की गेंदबाजी कमजोर है, क्योंकि कई प्रमुख खिलाड़ी चोट या अन्य कारणों से टीम से बाहर हो गए हैं।
आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे ने एमआई से 29 मार्च को खेले गए मैच के बाद कैमरोन ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर कहा था, "मुझे लगता है कि जब ग्रीन जल्द ही बॉलिंग शुरू करेंगे, तो कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग होगा।" जब उनसे पूछा गया कि ग्रीन अभी बॉलिंग क्यों नहीं कर सकते? इस सवाल के जवाब में रहाणे ने कहा कि यह सवाल आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए। इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जवाब भी दिया था।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले कैमरोन ग्रीन को लेकर अजिंक्य रहाणे ने कहा, "वह (कैम ग्रीन) वह सब कर रहा है जो उसे करने की जरूरत है, फिजियो और हमारे ट्रेनर उसकी देखभाल कर रहे हैं। आप उसे बहुत जल्द बॉलिंग करते हुए देखेंगे।"
एक तरह से रहाणे ने पहले मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया था कि शायद बोर्ड अपने खिलाड़ियों को कंट्रोल कर रहा है, क्योंकि पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे कूपर कोनोली भी अभी कुछ समय के लिए बतौर बल्लेबाज ही खेलेंगे। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा था कि खिलाड़ी चोट की वजह से नहीं गेंदबाजी कर रहे। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क भी पहले कुछ मैचों से बाहर हैं। ये सभी बड़े गेंदबाज चोटिल हैं। ये बोर्ड ने कहा है। हालांकि, इससे आईपीएल टीमों का कॉम्बिनेशन बिगड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



